फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी गर्लफ्रेंड सोनम कपूर के साथ 'संजू' की पहली तस्वीर आई सामने,ऐसे नजर आ रहे हैं दोनों

Fri, 25 May 2018 12:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' इन दिनों सुर्खियों में है। यह फिल्म एक्टर संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म के अब तक कई पोस्टर और एक टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म हर एक पोस्टर में संजय दत्त यानी रणबीर कपूर के कई तरह को लुक को दिखाया गया है। अब 'संजू' का एक और पोस्टर रिलीज हो गया है। 
विज्ञापन


यह पोस्टर फिल्म के बाकि पोस्टर से काफी अलग है। इस पोस्टर में रणबीर कपूर के साथ सोनम कपूर भी नजर आ रही हैं। इस पोस्टर को  'संजू' के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने लिखा-  'संजू' की लव स्टोरी की एक तस्वीर, संजू का ट्रेलर आउट होने में केवल पांच दिन बाकी।'





पता हो कि इससे पहले फिल्म 'संजू' के जितने भी पोस्टर रिलीज हुए थे उस में केवल रणबीर कपूर को ही दिखाया गया था। यह फिल्म का पहला ऐसा पोस्टर है जिसमें रणबीर कपूर के अलावा फिल्म की हीरोइन को भी दिखाया गया है। 
विज्ञापन


इस फिल्म में रणबीर कपूर, सोनम कपूर से लेकर परेश रावल और मनीषा कोइराला जैसे कई बड़े स्टार अहम रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं। संजय दत्त की चाल से लेकर उनकी गंभीर आवाज तक हर चीज को रणबीर कपूर ने अपने किरदार में लाने की कोशिश की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें