फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की लीक पर चलेगी 'बांबे वेल्वेट'?

Tue, 11 Jun 2013 12:02 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुराग कश्यप की फिल्म 'बांबे वेल्वेट' अभी से ही चर्चा में आ गयी है और इस चर्चा का मुख्य कारण यह है कि इस फिल्म में रणबीर कपूर हैं।
विज्ञापन


अनुराग ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' को दो पार्ट में रिलीज किया था। ऐसे में लोगों का अनुमान है कि अनुराग इस फिल्म के भी दो हिस्से बनायेंगे।

अनुराग ने भी इसके कुछ संकेत दिए हैं। लेकिन उन्होंने कहा है कि अगर उनकी फिल्म 'बांबे वेल्वेट' का पहला भाग दर्शकों को पसंद आता है। तभी वह इसकी आगे की भी सीरिज बनायेंगे।

अनुराग भी मानते हैं कि 'बांबे वेल्वेट' की पूरी कहानी केवल ढाई घंटे में दिखा पाना कठिन है, उन्हें कई सीरिज बनाने की इच्छा है।

अनुराग ने कहा है कि फिलवक्त उनका पूरा ध्यान अपनी फिल्म 'बांबे वेल्वेट' और अमिताभ बच्चन पर आधारित फिक्शन शो पर है।

लेकिन खबरों के मुताबिक, 'बांबे वेल्वेट' का पहला भाग 2014 क्रिसमस तक रिलीज हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें