रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर
- फोटो : Social media
उम्मीद की जा रही है कि कोविड को मात देने के बाद अब रणबीर एक बार फिर से अपनी फिल्मों पर फोकस करेंगे। उनके पास इस समय कई बड़ी फिल्में हैं। इनमें ब्रह्मास्त्र, एनिमल और शमशेरा के अलावा एक अनटाइटल्ड मूवी भी है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित और निर्मित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन भी हैं।