रणबीर कपूर बहुत जल्द अपनी मां नीतू कपूर के साथ एक विज्ञापन में नजर आने वाले हैं।
रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर के साथ भी एक एड फिल्म में नजर आ चुके हैं।
अभी तक यह खबर तो नहीं मिल पायी है कि वह एड प्रोडक्ट क्या होगा। लेकिन इतना तय है कि दोनों साथ-साथ नजर आयेंगे।
रणबीर कपूर इन दिनों अपने माता-पिता के साथ फिल्म 'बेशरम' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।
रणबीर इस बात से बेहद खुश हैं कि उन्हें अपने माता-पिता के साथ काम करने का मौका मिल रहा है।
रणबीर इस बात से भी खुश हैं कि उन्हें दोनों को कैमरे के सामने परफॉर्म करते देखने का मौका मिल रहा है।
रणबीर ने अपना पर्सनल कैमरामैन भी रखा है, जो उनके इस खास मौके पर अपने कैमरे में कैद कर रहा है।
रणबीर इस मोंमेट को खास तरीके से सहेज कर रखना चाहते हैं। इसलिए वे इन दिनों अपने कैमरे को भी साथ-साथ लेकर चल रहे हैं।
नीतू कपूर और ऋषि कपूर के साथ उनके विज्ञापन का दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार रहेगा।