रणबीर कपूर की 'संजू' 29 जून को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं लेकिन एक दिन भी ऐसा नहीं गया कि इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ ढीली पड़ी हो। इस फिल्म के बढ़ते ग्राफ के साथ-साथ सिनेमाजगत में रणबीर का कद भी बढ़ता चला गया। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर इन 13 दिनों में 'संजू' फिल्म का कलेक्शन किस दिन कितना रहा।
विज्ञापन
2 of 14
sanju
संजू' फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 32 करोड़ रहा। 'संजू' फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। 32 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ 'संजू' फिल्म साल 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई थी।
विज्ञापन
3 of 14
sanju
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' ने दूसरे दिन 39 करोड़ रुपए कमाकर दूसरा रिकॉर्ड बनाया था। अगर सलमान खान की 'रेस 3' की बात करें तो उसके दूसरे दिन का कलेक्शन 38.14 करोड़ था।
4 of 14
sanju
'संजू' फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 46.71 करोड़ की कमाई की थी। यानी कि 'संजू' तीसरे दिन ही 120.06 करोड़ का बिजनेस कर चुकी थी।
विज्ञापन
5 of 14
SANJU
'संजू' के चौथे दिन का कलेक्शन 27 करोड़ रहा। यानी कि चौथे दिन तक यह फिल्म कुल मिलाकर 147.06 करोड़ का बिजनेस कर चुकी थी।
विज्ञापन
6 of 14
sanju
रणबीर कपूर की 'संजू' ने 5वें दिन डेढ़ सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। इस फिल्म ने कई फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ा है तो वहीं यह भी साबित हो गया है कि अगर फिल्म की कहानी बेहतरीन हो तो वह दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहेगी।
विज्ञापन
7 of 14
sanju
पहले, दूसरे और तीसरे दिन की तुलना में 'संजू' के कलेक्शन में कुछ गिरावट जरूर देखी गई लेकिन इसका दबदबा अभी भी जारी है। छठे दिन की कमाई के बाद इस फिल्म का कलेक्शन 180 करोड़ पार कर गया है।छठे दिन इस फिल्म का कलेक्शन 18.90 करोड़ रहा था।
8 of 14
sanju
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' ने महज एक हफ्ते में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी थी। सातवें दिन इस फिल्म ने 16.10 करोड़ की कमाई की थी।
9 of 14
sanju
'संजू' ने रिलीज के दूसरे हफ्ते यानी शुक्रवार का कलेक्शन 13 करोड़ रहा। यानी कि यह फिल्म रिलीज के दूसरे हफ्ते की शुरुआत में ही 212 करोड़ कमा चुकी थी।
10 of 14
SANJU SONG
- फोटो : T SERIES
'संजू' रणबीर कपूर के बॉलीवुड करियर की पहली 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी वहीं इस फिल्म ने साल 2018 की कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े। दूसरे हफ्ते के शनिवार को इस फिल्म का आंकड़ा 237 करोड़ के पार चला गया है।यानी कि इस फिल्म ने नौंवे दिन करीब 17 करोड़ का बिजनेस किया था।
11 of 14
sanju
'संजू' के 10वें दिन के कलेक्शन ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म ने दसवें दिन 28.05 करोड़ की कमाई की थी जिससे कि फिल्म का कुल कलेक्शन 265.48 करोड़ पहुंच गया था।
12 of 14
sanju
11वें दिन की कमाई के बाद 'संजू' फिल्म का कुल कलेक्शन 275 करोड़ के करीब पहुंच गया था।
13 of 14
sanju
'संजू' के कलेक्शन को काबू में करना काफी मुश्किल है। 'संजू' फिल्म के 12वें दिन का कलेक्शन मिलाकर 282.50 करोड़ के करीब पहुंच गया था।
13वें दिन के कलेक्शन को मिलाकर इस फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 290 करोड़ के पार पहुंच गया है। फिल्म की तेजी से बढ़ती कमाई को देखकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दूसरे हफ्ते के आखिर तक 'संजू' फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।