फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली और यूपी वाले चाहते तो सुपरहिट होती 'तमाशा!

विज्ञापन
विज्ञापन
एक बार फिर साबित हो गया कि उत्तर भारत में फिल्म का खराब प्रचार और प्रमोशन निर्माताओं और वितरकों को भारी पड़ता है। इम्तियाज अली की हाईवे को पिछले साल सबसे ज्यादा सहारा उत्तर भारत से ही मिला था और इसने दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी में अच्छी कमाई की थी।
विज्ञापन


पुराने रिकॉर्ड के भरोसे इस बार निर्माता-निर्देशक-वितरकों ने सोचा कि यहां फिल्म बिना कोशिशों के चल निकलेगी। परंतु ऐसा नहीं हुआ। पहले सप्ताह में तमाशा ने देश भर में अगर 53 करोड़ रुपये की कमाई की तो उत्तर भारत की तरफ से इसमें मात्र 10 करोड़ रुपये का योगदान रहा।
विज्ञापन

इम्तियाज को दिल्ली-एनसीआर ने दिया झटका

दिल्ली और एनसीआर में 'तमाशा' की इम्तियाज अली समेत निर्माता-वितरक के लिए बड़ा झटका है। जबकि उन्हें विश्वास था कि दिल्ली-एनसीआर और यूपी में बहुत अच्छा कलेक्शन होगा। मगर खराब प्रचार और प्रमोशन की वजह से यहां उम्मीद के मुताबिक ओपनिंग नहीं लगी।

फिल्म के कमजोर होने की वजह से यहां बिजनेस सोमवार को ही 50 फीसदी से भी अधिक गिर गया। नए हफ्ते में सिनेमाघरों में नई फिल्में लगने के साथ कलेक्शन में सुधार की कोई गुंजाइश भी खत्म हो चुकी है। खैर रणबीर तो फिल्म को हिट मान रहे हैं, लेकिन फिल्मी पंडित इसे उनका अति उत्साह ही बता रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें