2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही अभिनव कश्यप निर्देशित फिल्म बेशरम का थियेट्रिकल ट्रेलर लांच कर दिया गया है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ नई हीरोईन पल्लवी शारदा हैं।
फिल्म के ट्रेलर के आधार पर यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म नजर आ रही है। फिल्म में पंजाबी तड़का है तो विदेशी सीन्स भी दिख रहे हैं। रणबीर कपूर के लिए बदमाश, आवारा, होशियार और बबली जैसे शब्द प्रयोग किए जा रहे हैं।
उनका अंदाज भी एकदम टपोरी तरह का नजर आ रहा है। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत रणबीर कपूर द्वारा सरसो के एक खेत में पेशाब करने से होती है।
वह फिल्म में डिस्को भी कर रहे हैं और भांगड़ा भी। कॉमेडी भी कर रहे हैं और एक्शन भी। फिल्म में ऋषि कपूर और नीतू सिंह की भी जोड़ी है।
ऋषि कपूर के साथ रणबीर कपूर के कॉमेडी सीन्स भी ट्रेलर का प्रमुख हिस्सा हैं। गौरतलब है कि 'बेशरम' फिल्म का नया पोस्टर भी लांच हो चुका है।
देखिए फिल्म का पहला ट्रेलर