अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन में जुटे रणबीर कपूर ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े भी कुछ खिलासे किए। अभिनेता ने बताया कि आखिर पत्नी आलिया भट्ट के साथ उन्हें सबसे ज्यादा क्या मुश्किल आती है।अभिनेता ने इस दौरान अपने बेडरूम सीक्रेट भी शेयर किए।
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट बेहद स्वीट कपल हैं। अक्सर दोनों अपने खुशहाल वैवाहिक जीवन के मधुर किस्से साझा करते रहते हैं। 14 अप्रैल 2022 को रणबीर कपूर और आलिया शादी के बंधन में बंधे थे। 6 नवंबर 2022 को उनकी बेटी राहा का जन्म हुआ। माता पिता बनने के बाद दोनों खुशी और उत्साह से भरे हुए हैं। वे अपनी बेटी को खूब प्यार करते हैं।