फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayana Trailer: इस दिन रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने तारीख का किया एलान; एक्साइटेड हुए फैंस

Sat, 11 Jul 2026 11:56 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ramayana Trailer Date: इंडिया की इस साल की सबसे मच-अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स की ओर से इसको लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। जानिए कब रिलीज होगा ट्रेलर। 

विज्ञापन
रामायण फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही ‘रामायण’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस इसके ट्रेलर के लिए काफी एक्साइटेड हैं, और इस फिल्म की झलकियां देखना चाहते हैं। अब ट्रेलर को लेकर मेकर्स की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है।  

कब रिलीज होगा ट्रेलर? 

विज्ञापन

मेकर्स ने एक खास पोस्ट शेयर कर फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट की घोषणा की है। पोस्ट में लिखा- ‘भारत से दुनिया तक, हजारों वर्षों से रामायण ने अपनी कालातीत सीख- धर्म, मर्यादा, साहस और करुणा के जरिए पीढ़ियों को प्रेरित किया है। अब यह एक नई यात्रा की शुरुआत कर रही है।

भारत की सबसे महान सभ्यतागत कहानियों में से एक, अब दुनिया के सामने ऐसे पैमाने पर पेश की जा रही है, जैसा भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं देखा गया।’ 

इसके साथ आखिर में मेकर्स ने इसके ट्रेलर की तारीख का भी खुलासा किया। उन्होंने आगे लिखा- ‘‘रामायण’ का ट्रेलर 24 जुलाई को दुनिया भर में रिलीज होगा।’ ट्रेलर की जानकारी सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। 

फिल्म रामायण - फोटो : X

ऐसी होगी फिल्म की कास्ट 
‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। जानकारी के मुताबाकि, इसके अलावा काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह सूर्पनखा की भूमिका में हैं और कुणाल कपूर भगवान इंद्र की भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में आदिनाथ कोठारे, लारा दत्ता, शीबा चड्ढा और अरुण गोविल जैसे कलाकार भी शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण ने फैंस को दी अपनी प्रेग्नेंसी पर अपडेट, थर्ड ट्राइमेस्टर के दौरान की चुनौतियों पर कही ये बात

विज्ञापन

फिल्म 'रामायण' - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म?
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'रामायण' मेगा बजट फिल्म है, जिसे करीब 4000 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाया जा रहा है। फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी। पहला हिस्सा इस साल दिवाली पर आएगा और दूसरा हिस्सा अगले साल दिवाली पर दस्तक देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें