रणबीर से पूछा गया ये सवाल
राज कुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'संजू' दरअसल, अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक है। इसमें रणबीर कपूर ने लीड रोल किया। बीते वर्ष आई एनिमल और संजू दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। मगर, नेगेटिव रिव्यू भी कम नहीं मिले। हाल ही में जब रणबीर कपूर से पूछा गया कि उनकी फिल्में संजू और एनिमल ने सिनेमा प्रेमियों को किस तरह का संदेश दिया? फिल्म को मिली आलोचनाओं पर बात करते हुए रणबीर से यह भी कहा गया कि उनकी इन फिल्मों में समाज में बहुत अधिक नकारात्मकता और हिंसा दिखाई गई है।
Bigg Boss 18: बिग बॉस शो से बाहर हुईं एलिस कौशिक, फूट-फूटकर रोईं ईशा सिंह
बोले- 'अधिक जिम्मेदार होना चाहिए'
रणबीर कपूर ने आगे कहा, 'लेकिन आप जो कह रहे हैं वह बिल्कुल सही है। हमें अपनी बनाई फिल्मों के प्रति अधिक जिम्मेदार होना चाहिए'। रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे संजय लीला भंसाली के साथ 'लव एंड वॉर' में काम कर रहे हैं। इसमें आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास नितेश तिवारी की 'रामायण' भी है। रणबीर कपूर हाल ही में गोवा में चल रहे इफ्फी 2024 में शामिल हुए। यहां उन्होंने लंबे वक्त बात भंसाली के साथ काम करने को लेकर खुशी जताई।
Sitara Devi: जब सितारा देवी ने किया बाल विवाह का विरोध, प्रतिभा देखकर रवींद्र नाथ टैगोर ने दिए इतने रुपये