फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण: फिल्म की कामयाबी के बीच दिल्ली के गुरुद्वारा पहुंची टीम, रणबीर के साथ निर्माता और निर्देशक ने लिया आशी

Thu, 26 Nov 2026 10:08 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • फिल्म 'रामायण' की कामयाबी के बीच टीम ने गुरुद्वारा बंगला साहिब का दैरा किया है।
  • भारत में 'रामायण' 1000 करोड़ रुपये के करीब पहुंचने वाली है।
  • वहीं दुनियाभर में इसकी कमाई 1700 करोड़ के पार निकल गई है।
विज्ञापन
गुरुद्वारा पहुंची रामायण की टीम - फोटो : इंस्टाग्राम@bupinderbhullar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'रामायण' की टीम बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कामयाबी से खुश है। इस बीच टीम ने गुरपुरब के अगले दिन दिल्ली के ऐतिहासिक गुरुद्वारा बंगला साहिब का दौरा किया। फिल्म की शानदार सफलता के बाद, उन्होंने वहां प्रार्थना की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान फिल्म के मुख्य अभिनेता रणबीर कपूर के साथ निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Trending Videos

गुरुद्वारा पहुंची रामायण की टीम - फोटो : इंस्टाग्राम@bupinderbhullar
टीम ने साझा की तस्वीरें
बुधवार को रणबीर, नमित और नितेश ने गुरुद्वारे जाकर दर्शकों से मिली बेहतरीन प्रतिक्रिया के लिए आभार व्यक्त किया। फिल्म की टीम ने इस दौरे की तस्वीरें और वीडियो साझा किए। तस्वीरों में रणबीर और फिल्म के निर्माता गुरुद्वारे के प्रबंधन के साथ वहां जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने गुरुद्वारे में प्रार्थना की और बाद में परिसर में तस्वीरें भी खिंचवाईं।

गुरुद्वारा पहुंची रामायण की टीम - फोटो : इंस्टाग्राम@bupinderbhullar
भारत की सबसे महंगी फिल्म
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' में कई बड़े कलाकार शामिल हैं। इनमें रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और रवि दुबे मुख्य हैं। यह अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म है। फिल्म के दोनों पार्ट बनाने में लगभग 4 हजार करोड़ रुपये खर्च होने वाले हैं। इसे किसी भी भारतीय फिल्म के मुकाबले सबसे बड़ी रिलीज मिली है। सोनी पिक्चर्स ने इस फिल्म को दुनिया भर में 50000 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया।

गुरुद्वारा पहुंची रामायण की टीम - फोटो : इंस्टाग्राम@bupinderbhullar
दुनियाभर में कितनी हुई कमाई?
  • 'रामायण' ने विदेशी बाजारों में 63 मिलियन डॉलर (582 करोड़ रुपये) से अधिक की कमाई की। 
  • 'रामायण' ने अमेरिका के साथ-साथ वियतनाम, थाईलैंड और नेपाल जैसे बाजारों में भी भारतीय सिनेमा के लिए कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। 
  • इस तरह से इसने दुनिया भर में कुल 1755.60 करोड़ रुपये कमाए हैं। 
  • 'रामायण' अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

गुरुद्वारा पहुंची रामायण की टीम - फोटो : इंस्टाग्राम@bupinderbhullar
भारत में कितना हुआ कलेक्शन?
भारत में फिल्म की शुरुआत धीमी रही, मगर दिवाली के बाद की छुट्टियों में इसने जबरदस्त प्रदर्शन किया। पहले दिन इसने 64.85 करोड़ रुपये कमाए। पांचवें दिन सबसे ज्यादा 107.50 करोड़ रुपये कमाए। भारत में इसने अब तक 982.55 करोड़ रुपये कामए हैं। 
विज्ञापन

गुरुद्वारा पहुंची रामायण की टीम - फोटो : इंस्टाग्राम@bupinderbhullar
कब रिलीज होगा अगला पार्ट?
  • 'रामायण' में रणबीर राम की, साई पल्लवी सीता की और यश रावण की भूमिका में हैं।
  • दो भागों में बनने वाली फिल्म सीरीज का पहला हिस्सा है। 
  • 5 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म का दूसरा भाग 2028 में रिलीज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें