फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपको भी संजय दत्त जैसे लगते हैं रणबीर?

विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों अपनी फिल्म 'पीके' की रिलीज का इंतजार कर रहे राज कुमार हिरानी संजय दत्त के जीवन पर भी एक फिल्म बनाना चाहते हैं। लेकिन अगर फिल्म में अभिनेता के किरदार की बात की जाए तो वह इस किरदार में किसी और को नहीं बल्कि रणबीर कपूर को लेना चाहते हैं।
विज्ञापन


दरअसल रणबीर कपूर को संजय दत्त के इस किरदार में लेने के पीछे हिरानी का तर्क है कि रणबीर कपूर में युवा संजय की झलक दिखती है। राजकुमार ने संजय के ऊपर फिल्म बनाने का फैंसला उनके जेल से पैरोल पर बाहर आने के बाद उनके साथ बात चीत करने के बाद लिया। दरअसल इसी समय संजय ने हिरानी के साथ अपने जीवन के कई पहलुओं पर बात की।

विज्ञापन

रणबीर फिट बैठेंगे?

​​​​ज्ञात हो तो संजय दत्त और हिरानी काफी अच्छे दोस्त हैं और दोनों पहले भी मुन्ना भाई जैसी फिल्में दे चुके हैं, साथ ही अगले शुक्रवार को रिलीज हो रही हिरानी की फिल्म 'पीके' में भी संजय ने अहम भूमिका निभायी है।​

​​​​साथ ही इन दिनों वह संजय दत्त की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। और उनके द्वारा 25 दिनों तक सुनाई गई कहानी पर वह स्क्रिप्ट के तौर पर काम कर रहे हैं।

क्या आपको भी लगता है कि रणबीर कपूर संजय दत्त की जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव को सही तरीके से दिखा पाएंगे। हालांकि संजय दत्त की पत्नी मान्यता यह बात कह चुकी हैं कि संजय दत्त का रोल करने के लिए उन्हें रणबीर से ज्यादा सटीक और कोई नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें