फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sourav Ganguly Biopic: 'संजू' के बाद अब 'दादा' बनेंगे रणबीर कपूर! बल्ला थाम निभाएंगे सौरव गांगुली का किरदार

Thu, 23 Feb 2023 09:54 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सौरव गांगुली ने अपनी बायोपिक की कहानी पर मुहर लगा दी है। इसके बाद खबर है कि 'दादा' के जीवन पर बन रही इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही कोलकाता में शुरू की जाएगी। ऐसे में अब ऑनस्क्रीन सौरव गांगुली का किरदार कौन निभाएगा इसको लेकर अपडेट सामने आ रहा है।
विज्ञापन
सौरव गांगुली, रणबीर कपूर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का जीवन भी पर्दे पर लाने की तैयारी की जा रही है। एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के बाद अब बॉलीवुड भारतीय क्रिकेट टीम के 'दादा' यानी सौरव गांगुली की बायोपिक फिल्म बनाने जा रहा है। टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पर बायोपिक बनाने का एलान काफी समय पहले हो चुका है। लव फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर सौरव गांगुली ने मुहर लगा दी है। स्क्रिप्ट फाइनल होने के बाद अब सबके दिमाग में एक ही सवाल है कि आखिर बड़े पर्दे पर 'दादा' का किरदार बॉलीवुड का कौन सा अभिनेता निभाएगा? हमारे पास एक ऐसी खबर है, जिसे सुन सभी के मन की उत्सुकता और बढ़ जाएगी। 

विज्ञापन

रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर बनेंगे 'दादा'
पिछले दिनों स्क्रिप्ट फाइनल करने मुंबई आए सौरव गांगुली ने अपनी बायोपिक की कहानी पर मुहर लगा दी है। इसके बाद खबर है कि 'दादा' के जीवन पर बन रही इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही कोलकाता में शुरू की जाएगी। अब स्क्रिप्ट फाइनल होने के बाद सवाल उठता है कि ऑनस्क्रीन सौरव कौन बनेगा? तो खबरों के अनुसार, ऑनस्क्रीन सौरव गांगुली का किरदार निभाने के लिए रणबीर कपूर का नाम सामने आ रहा है। सौरव गांगुली के एक करीबी सूत्र के अनुसार, 'रणबीर कपूर के नाम की बायोपिक के लिए पुष्टि की गई है और वह सौरव गांगुली की ऑनस्क्रीन भूमिका निभाएंगे।'

रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सौरव गांगुली का था रणबीर की तरफ झुकाव 
सूत्र ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'कथित तौर पर पहले कुछ तारीखों का इश्यू था, लेकिन अब माना जा रहा है कि रणबीर ने हामी भर दी है। दिलचस्प बात यह है कि सौरव ने बार-बार रणबीर के लिए अपना झुकाव व्यक्त किया है।' हालांकि, अभी इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।  9 सितंबर, 2021 को लव फिल्म्स और सौरव गांगुली ने मिलकर इस बायोपिक की घोषणा की थी। दो साल की रिसर्च के बाद फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हुई है।
Ram Charan: अमेरिका में होगा RRR स्टार के बच्चे का स्वागत! गुड मॉर्निंग शो में राम चरण की एंट्री पर बोलीं होस्ट
विज्ञापन

सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
जल्द शुरू होगी शूटिंग
इसके अलावा फिल्म के शूटिंग शेड्यूल को लेकर भी बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि सौरव गांगुली के स्क्रिप्ट को हरी झंडी दिखाने के बाद अब कथित तौर पर जल्द ही बायोपिक की शूटिंग कोलकाता में शुरू कर दी जाएगी।  इस फिल्म का बजट लगभग 250 करोड़ रुपये के आसपास होगा। वहीं रणबीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता इस समय अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 
Welcome 3: 'वेलकम 3' के लिए मुन्ना भाई और सर्किट ने थामा अक्षय का हाथ! कॉमेडी का तड़का लगाएंगे तीनों धुरंधर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें