फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर कपूर को लेकर परेश रावल ने दिया ऐसा बयान, गर्व से हो जाएगा ऋपि कपूर का सीना चौड़ा

Mon, 18 Jun 2018 10:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रणवीर और परेश रावल
विज्ञापन
बॉलीवुड के अनुभवी अभिनेता परेश रावल के मुताबिक युवा अभिनेता रणबीर कपूर आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे। परेश और रणबीर ने राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी बायोपिक ‘संजू’ में सुनील दत्त और संजय दत्त का किरदार निभाया है। हालांकि खुद रणबीर कपूर परेश को एक बड़ा अभिनेता मानते हैं। 
विज्ञापन


 

sanju
रणबीर पहले ही कह चुके हैं कि ‘संजू’ में परेश रावल के साथ काम करना उनके लिए काफी प्रेरणादायक रहा। इसके बाद रणबीर की प्रशंसा करते हुए परेश ने कहा, ‘मैंने अपने जीवन में कई कलाकारों के साथ काम किया है। लेकिन रणबीर संग काम करने की बात ही कुछ और है।

 
विज्ञापन

Sanju poster
रणबीर बहुत प्रतिभाशाली अभिनेता हैं। मैं आपको बता देता हूं कि पर्दे पर संजय दत्त की भूमिका निभाना आसान नहीं है। जिस तरह रणबीर ने उनके किरदार को आत्मसात किया है वह बेहतरीन है। वह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।’ यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें