फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड को लेकर रणबीर कपूर ने कही बड़ी बात, एक्टर बोले-फिल्म इंडस्ट्री में अपनापन नहीं रहा

Sun, 05 Mar 2023 10:15 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणबीर कपूर का द कपिल शर्मा शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर बॉलीवुड में अपनेपन और एकता की बात करते हुए नजर आ रहे हैं। रणबीर ने कहा कि अपनापन शायद नहीं रहा इस फिल्म इंडस्ट्री में।
विज्ञापन
Ranbir Kapoor - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए वह कई इवेंट और शो में शिरकत कर रहे हैं। वहीं हाल ही में तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ उनकी को-स्टार श्रद्धा कपूर भी नजर आईं थी। शो के दौरान रणबीर ने काफी मस्ती की और अपने बचपन के किस्सों के बारे में बात की थी। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में बदलते वक्त और दौर को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में अपनापन खत्म हो गया है। 

विज्ञापन

Ranbir Kapoor - फोटो : social media
रणबीर बोले-बॉलीवुड में अपनापन खत्म हो गया है
दरअसल, इन दिनों रणबीर कपूर के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। वहीं, द कपिल शर्मा शो का भी उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर काफी चर्चा हो रही है, जिसमें एक्टर बॉलीवुड में अपनेपन और एकता की बात करते हुए नजर आ रहे हैं। रणबीर ने कहा कि अपनापन शायद नहीं रहा इस फिल्म इंडस्ट्री में, जहां सभी त्योहार के वक्त आकर या फिर किसी फिल्म के वक्त आकर एक दूसरे के लिए सेलिब्रेट करते थे। तो मुझे लगता है आजकल वो जमाना नहीं रहा, जब आप फिल्म इंडस्ट्री में एक दूसरे को सपोर्ट करते थे। मैं उस समय को काफी मिस करता हूं। 



खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में ये खिलाड़ी लगाएंगे जान की बाजी
विज्ञापन

Ranbir Kapoor - फोटो : social media
यूजर्स ने रणबीर की बात पर जताई सहमति
रणबीर की इस बात पर कपिल शर्मा ने कहा कि बहुत सही बात कही आपने। एक्टर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है और लोग रणबीर कपूर की सराहना कर रहे हैं। कई यूजर्स इस विषय पर काफी चर्चा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा रणबीर कपूर बिल्कुल सही हैं, फिल्म उद्योग पहले की तरह एकजुट नहीं है। यह एक निर्माता और निर्देशक की वजह से है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि आखिरी बार हमने बॉलीवुड में एकजुटता यश चोपड़ा की फिल्म वीर जारा के समय पर देखी थी। उस दौरान फिल्म स्टार्स ने उन्हें खूब सपोर्ट किया था। 

Salman Khan: 'टाइगर 3' के सेट पर फैन के साथ दिखे सलमान खान, यूजर्स को पसंद आया 'भाईजान' का नया लुक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें