फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी अभिनेत्री के साथ इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीर पर रणबीर का बड़ा खुलासा

Sun, 24 Sep 2017 12:38 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
पिछले दिनों बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान की स्मोक करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। वायरल हुई इन तस्वीरों को देखकर लग रहा था कि ये फोटोज किसी होटल की थी। जिसमें माहिरा शॉर्ट ड्रेस पहनकर रणबीर के साथ चिल आउट कर रही हैं। 

पढ़ें- मुकेश अंबानी की डिनर पार्टी में दिखा सितारों का जलवा,ग्लैमरस लुक में दिखीं कपूर बहनें
 
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर, माहिरा खान - फोटो : Instagram
इन तस्वीरों के सोशल मीडिया पर आते ही हंगामा मच गया। जिसके बाद दोनों कलाकारों के अफेयर की खबरें भी तेज हो गई। कुछ ने माहिरा के छोटे कपड़ों को लेकर आपत्ति जताई तो किसी ने स्मोक करने पर एतराज जताया।

 
विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर
सोशल मीडिया पर रणबीर और माहिरा की इन फोटो पर बवाल बढ़ने के बाद पापा ऋषि कपूर के बाद रणबीर कपूर ने भी इस पूरे मामले पर सफाई दी। एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में रणबीर ने कहा, ‘पिछले कुछ दिनों से मैं माहिरा को जानता हूं और खासकर तब जब मैं उनकी काफी इज्जत करता हूं। ये बात बहुत गलत हैं की उन्हें गलत तरीके से जज किया जा रहा हैं। इससे भी ज्यादा दुःख की बात तो ये हैं कि, उन पर इसलिए निशाना साधा जा रहा हैं क्यों की वो एक महिला हैं। मैं आप से अनुरोध करता हूं कृपया करके निगेटिविटी ना फैलाएं और भगवान ने दी हुई खुबसूरत जिंदगी को इंज्वॉय करें। नफरत और स्मोकिंग दोनों स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है।‘ 

 

4 of 5
rishi kapoor
दरअसल माहिरा तस्वीरों में बैकलेस ड्रेस में सिगरेट पीती नजर आ रही। जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। हालांकि बहुत से सिलेब्स उनके समर्थन में भी आगे आए। ऋषि ने आगे कहा, 'रंणबीर एक यंग स्टार है। सिंगल है। जवान है। वो किसी से भी मिल सकता है। अगर लोग उसकी निजी जिंदगी में दखल देंगे तो ये ठीक नहीं है। वो जवान लड़का है। किसी भी लड़की से मिले, मैं इसमें दखल नहीं देना चाहता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ali Zarfar
बता दें कि माहिरा को ट्रोल करने पर पा‌किस्तानी एक्टर अली जफर उनके सपोर्ट में उतर आए। अली ने माहिरा को टैग करते हुए एक लेटर सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस लेटर में लिखा, 'हम लोगों को क्या हो गया है? क्या हमने सारी संवेदनशीलता खो दी है? क्या हमें सिर्फ गॉसिप करने से मतलब है? पुरुषों की तरह ही हर महिला को अपनी जिंदगी अपनी पसंद से जीने का हक है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें