बॉम्बे शब्द को लेकर सेंसर बोर्ड ने संगीतकार मिहिर जोशी के एलबम को टेलीविजन पर रिलीज किए जाने से पहले एडिट करने का आदेश दिया है। ऐसे में बॉलीवुड में यह अफवाहें उड़ रही हैं कि रणबीर कपूर की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' पर भी सेंसर बोर्ड आपत्ति जता सकता है।
असल में सेंसर बोर्ड ने एक एलबम जिसमें बॉम्बे शब्द का इस्तेमाल किया गया है, सेंसर बोर्ड ने इस गाने से बॉम्बे शब्द को बीप करने का आदेश दिया है। जिसे लेकर ट्विटर पर काफी घमासान मचा हुआ है। ऐसे में फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' के नाम में बाम्बे के इस्तेमाल को लेकर आपत्तियां उठ सकती हैं।