फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर कपूर ने अपनी फेवरेट फिल्म और गाने का किया खुलासा, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Mon, 16 Feb 2026 11:33 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन में अपनी फेवरेट फिल्म के बारे में बात की। जानिए कौनसी फिल्म है रणबीर की फेवरेट?

विज्ञापन
रणबीर कपूर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने अपनी फेवरेट फिल्म के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में खुलकर बताया।

विज्ञापन


धुरंधर है रणबीर की फेवरेट फिल्म
रणबीर ने कहा कि उन्होंने यह फिल्म देखा है और उन्हें बहुत पसंद आई। उन्होंने बताया कि फिल्म की कास्ट और क्रू ने शानदार काम किया है। रणवीर ने लाइव सेशन में कहा, 'धुरंधर' फिल्म फिलहाल मेरी फेवरेट है।’ उन्होंने यह भी बताया कि वे अभी भी फिल्म के गाने सुनते रहते हैं और इसके गाने बहुत पसंद हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी 2013 की सुपरहिट फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ के सीक्वल को लेकर बड़ा खुलासा किया।

फिल्म के सीक्वल पर क्या बोले रणबीर 
रणबीर ने लाइव सेशन के दौरान कहा, ‘आप में से बहुत लोग ‘ये जवानी है दीवानी’ का पार्ट 2 चाहते हैं, लेकिन आज इतने नए डायरेक्टर और नई कहानियां हैं, जिन पर काम किया जा सकता है। मुझे लगता है कि ‘ये जवानी है दीवानी’ का अंत बिल्कुल परफेक्ट था, इसलिए इसका पार्ट 2 नहीं बनेगा।’ हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे आने वाले समय में ऐसी ही रोमांटिक और दिल छू लेने वाली फिल्म जरूर कर सकते हैं, जिसे दर्शक पसंद करें।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

'लव एंड वार' पर दिया बड़ा अपडेट
इसी लाइव सेशन में रणबीर ने अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘लव एंड वॉर’ फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है। इसे संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी हैं। उन्होंने कहा कि बड़े प्रोजेक्ट जैसे ‘रामायण’ और ‘लव एंड वॉर’ जैसी फिल्मों को बनाने में ज्यादा समय लगता है क्योंकि उनका लेवल और विजन बहुत बड़ा होता है।

‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 और एनिमल पार्क पर बड़ा अपडेट
रणबीर ने यह भी बताया कि ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2- देव’ पर भी काम उम्मीद से पहले शुरू हो सकता है। इसे अयान मुखर्जी डायरेक्ट करेंगे। इसके अलावा ‘एनिमल पार्क’ की शूटिंग अगले साल के बीच तक शुरू होने की संभावना है। ये फिल्म ‘एनिमल’ का सीक्वल है जिसे संदीप रेड्डी वंगा डायरेक्ट करेंगे। 

कुल मिलाकर, रणबीर ने भले ही ‘ये जवानी है दीवानी 2’ को लेकर फैंस की उम्मीदों पर पर पानी फेर दिया हो, लेकिन उन्होंने यह भी विश्वास दिला दिया कि आने वाले समय में वे नई और दिलचस्प कहानियों के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें