फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: अब तक कैसा रहा रणबीर कपूर का करियर, जानें 'सांवरियां' से लेकर 'रामायण' तक का फिल्मी सफर

Thu, 02 Apr 2026 03:50 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranbir Kapoor Movies: रणबीर कपूर आज न सिर्फ एक अच्छे अभिनेता हैं, बल्कि एक सुपरस्टार भी बन चुके हैं। 'रामायण' उनकी करियर की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण फिल्म साबित हो सकती है, जो भारतीय महाकाव्य को दुनिया भर में ले जाएगी। लेकिन 'रामायण' की रिलीज से पहले जानिए रणबीर कपूर के फिल्मी सफर के बारे में सबकुछ।
विज्ञापन
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर ने 2007 में 'सांवरिया' से अपना फिल्मी करियार शुरू किया था। 'सांवरिया' से 'रामायण' तक का यह सफर करीब 18-19 साल का रहा है। इस दौरान रणबीर ने एक्शन, म्यूजिकल से लेकर रोमांस तक हर तरह की फिल्में की हैं। आज 2 अप्रैल को नितेश तिवारी की 'रामायण' का टीजर जारी कर दिया गया है। 'रामायण' दो भागों में रिलीज होगी। जानिए रणबीर के फिल्मी सफर के बारे में सबकुछ।

विज्ञापन

करियर की शुरुआत
रणबीर कपूर ने अपना फिल्मी करियर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से शुरू किया था। यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। इसमें रणबीर ने सोनम कपूर के साथ मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म को समीक्षकों से अच्छी तारीफ मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप रही। फिर भी, रणबीर को इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ नए अभिनेता का पुरस्कार मिला। उनकी एक्टिंग की बहुत सराहना हुई।

शुरुआती संघर्ष और पहली सफलता
रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को मुंबई में हुआ। उनके पिता ऋषि कपूर और मां नीतु भी मशहूर अभिनेता रहे। उन्होंने एक्टिंग सीखने के लिए न्यूयॉर्क के ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट में पढ़ाई की। फिल्मों में आने से पहले रणबीर ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' में काम किया था।

फ्लॉप फिल्मों का दौर
'सांवरिया' के बाद रणबीर ने 2009 में तीन फिल्में कीं। जिनमें 'वेक अप सिड', 'अजब प्रेम की गजब कहानी' और 'रॉकेट सिंह' शामिल हैं। इनमें उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। लेकिन तीनों फिल्में ही सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखाई पाईं। 2010 में रणबीर फिल्म 'राजनीति' में नजर आए। इस फिल्म में रणबीर ने एक महत्वाकांक्षी नेता का किरदार निभाया। यह फिल्म सफलता रही।

रणबीर कपूर की फिल्में और उनका करियर
  • 2011 में रिलीज हुई 'रॉकस्टार'- एक परेशान संगीतकार का रोल, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।
  • 'तमाशा' (2015), 'अजब प्रेम की गजब कहानी' (2009), और 'शमशेरा' (2022) शामिल हैं। 
  • 2012 में 'बर्फी' - बहरा-गूंगा लड़के का किरदार, जो उनकी सबसे यादगार फिल्मों में से एक है। इसने भी उन्हें अवॉर्ड दिलाया।
  • 2013- 'ये जवानी है दीवानी'- यह फिल्म बहुत हिट रही और रणबीर को युवाओं का स्टार बना दिया।
  • इसके अलावा 'ए दिल है मुश्किल'(2016), 'संजू', 'ब्रह्मास्त्र'(2022) और 'एनिमल' (2023) जैसी फिल्में आईं। 'एनिमल' उनकी सबसे बड़ी कमाई वाली फिल्म बनी। इस फिल्म के लिए उन्होंने चौथा फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीता।
विज्ञापन

नितेश तिवारी की 'रामायण' तक का सफर
रणबीर कपूर अब नितेश तिवारी की 'रामायण' में भगवान राम का किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का टीजर आज 2 अप्रैल को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म को IMAX फॉर्मेट में बनाया गया है।
  • रामायण का पार्ट 1 दिवाली 2026 को रिलीज होगा
  • रामायण का पार्ट 2 दिवाली 2027 में रिलीज होगा
  • साई पल्लवी- सीता का रोल कर रही हैं
  • यश- रावण के किरदार में नजर आएंगे
  • रवि दुबे- लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे
  • सनी देओल- हनुमान का किरदार निभाएंगे 
  • संगीत एआर रहमान और हंस जिमर दे तैयार किया है
यह भी पढ़ें: अजय देवगन के जन्मदिन पर सेलेब्स ने लुटाया प्यार, अक्षय ने शेयर की मजेदार तस्वीर; घर के बाहर मौजूद फैंस की भीड़

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें