रणबीर कपूर की दो साल से कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। वह साल 2023 में फिल्म ‘एनिलम’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अभिनय, एक्शन को दर्शकों ने पसंद किया। इस साल उनकी फिल्म ‘रामायण’ का पहला पार्ट दिवाली पर रिलीज होगा। लेकिन फैंस रणबीर कपूर से काफी निराश हैं। यह नाराजगी ट्रोलिंग के तौर पर भी अभिनेता के सामने आई। जानिए, इस पर रणबीर कपूर ने क्या जवाब दिया।
फैन ने कसा फिल्में रिलीज ना होने पर तंज
हाल ही में अपने लाइफस्टाइल ब्रैंड के प्रमोशन के लिए रणबीर कपूर ने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन किया। इसमें फैंस की कई बातों के जवाब दिए। एक फैन ने लाइव सेशन में कमेंट किया, ‘एक सुपरस्टार था जिसको फिल्में मिलती लेकिन वह 3 या 4 साल के लिए गायब हो जाता था।’ दरअसल, रणबीर कपूर के फैंस इस बात से नाराज हैं कि उनकी फिल्में दो साल से रिलीज नहीं हो रही हैं।
रणबीर कपूर ने फैंस को क्या दिया जवाब?
फैन के सवाल के जवाब में रणबीर कपूर ने कहा, ‘यार, यह मेरा ही बैड लक है। जब भी मैं कोई फिल्म शुरू करता हूं तो अक्सर लोग 4 या 6 महीने में फिल्म खत्म कर लेते हैं। लेकिन मेरी फिल्मों में बहुत टाइम लगता है। लेकिन मुझे उम्मीद है कि जब यह रिलीज होंगी, तो आप वह सारा टाइम भूल जाएंगे जो इसमें लगा है। मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि मैं पिछले 2-3 साल से सच में बहुत मेहनत कर रहा हूं। मुझे लगता है कि अच्छी चीजों में टाइम लगता है।’