रणबीर कपूर इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता इस समय लगातार अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' को लेकर मीडिया खबरों में बने हुए हैं। जहां वह इस फिल्म की रिलीज का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अभिनेता अपने बर्ताव को लेकर ट्रोल भी किए जा रहे हैं। पैपराजी संग गंदा बर्ताव करने के बाद अब अभिनेता का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर प्रसाद को मना करते दिखाई दे रहे हैं।
पुराने वीडियो के चलते ट्रोल हुए रणबीर
रणबीर कपूर अपने बर्ताव के चलते अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं। जहां कभी अभिनेता सभी से अच्छा व्यहवार करते हैं, वहीं कभी-कभी वह एक कदम उखड़े से नजर आते हैं। 'एनिमल' के लिए सुर्खियां बटोरने के साथ ही रणबीर अपने पुराने वीडियो के कारण भी चर्चा में हैं। दरअसल, रणबीर का गणपति उत्सव का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में रणबीर गणपति पंडाल में दर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन उनकी एक बात ने सारा खेल बिगाड़ दिया और वह ट्रोल्स ने निशाने पर आ गए।
प्रसाद के लिए रणबीर ने किया मना
इंटरनेट पर वायरल होते वीडियो में रणबीर कपूर मुंबई में टी-सीरीज कार्यालय में गणपति पूजा करने के बाद प्रसाद लेने से इनकार कर रहे हैं। अभिनेता को कहते सुना जा सकता है कि वह डाइट पर हैं। अभिनेता पैपराजी से कहते नजर आ रहे हैं कि, 'मैं तो डाइट पर हूं, आप लोग खा लो।' अभिनेता का इस तरह प्रसाद को मना करना नेटिजन्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। सभी का कहना है कि प्रसाद को तो कोई भी मना नहीं करता है। इस वीडियो के चलते रणबीर को खूब ट्रोल किया जा रहा है।
इन फिल्मों में नजर आएंगे अभिनेता
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर को आखिरी बार लव रंजन की 'तू झूठी मैं मक्कार' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर, डिंपल कपाड़िया, अनुभव सिंह बस्सी और बोनी कपूर अहम भूमिकाओं में थे। अभिनेता जल्द ही फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। यह फिल्म 1 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' के साथ टकराने वाली है।