फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान को टक्कर देंगे रणबीर कपूर और संजय दत्त, ईद पर रिलीज होगी ये बड़ी फिल्म

Thu, 05 Jul 2018 08:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : Twitter
विज्ञापन
इन दिनों बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' काफी सुर्खियां बटोर रही है। 29 जून को रिलीज हुई इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। अब तक फिल्म ने 150 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई भी कर ली है। रणबीर कपूर की इस शानदार कामयाबी के बाद अब वह अपने फैंस के लिए एक और खुशखबरी लेकर आए हैं। 
विज्ञापन


रणबीर कपूर और संजय दत्त स्टारर बहुचर्चित फिल्म 'शमशेरा' की रिलीज डेट सामने आ गई हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो यह फिल्म 31 जुलाई साल 2020 में रिलीज होगी। यशराज बैनर की फिल्म 'शमशेरा' का पिछले दिनों टीजर रिलीज किया गया था। जिसमें रणबीर कपूर नजर आए थे।गौरतलब है कि यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। इसलिए ट्रेड एनालिस्टों का मानना है कि रणबीर कपूर की इस फिल्म के साथ सलमान खान की भी कोई फिल्म रिलीज हो सकती है। पता हो कि सलमान खान अपनी ज्यादातर फिल्में ईद के मौके पर ही रिलीज करते हैं। 

'शमशेरा' में फिल्म 'बेफिक्रे' की हीरोइन वाणी कपूर एक्टर रणबीर के अपोजिट नजर आएंगी। खबरों की मानें तो फिल्म 'शमशेरा'  में रणबीर डकैत के किरदार में नजर आएंगे। जबकि बताया संजय दत्त विलेन की भूमिका में हो सकते हैं। 
विज्ञापन


वहीं बीते दिनों ‘शमशेरा’ में काम करने को लेकर संजय दत्त ने चौंकाने वाला खुलासा भी किया है। मीडिया से बात करते हुए संजय दत्त ने बताया कि फिल्म 'शमशेरा' के साथ वह पहली बार यशराज फिल्म्स के साथ काम कर रहे हैं। यानी फिल्म इंडस्ट्री में 37 साल बिताने के बाद आज तक संजय दत्त ने यशराज फिल्म्स के साथ कभी काम नहीं किया। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही ‘शमशेरा’ का निर्देशन करण मल्होत्रा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें