फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर-दीपिका पहले थे अलग-अलग, अब बन गए दोस्त

Sat, 21 Feb 2015 08:48 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण का एक अतीत है और इससे सब वाकिफ हैं। लंबी चली नजदीकियों के बाद दोनों के रास्ते जुदा हो गए और अब वे अपने-अपने जीवन में व्यस्त हैं। इसके बावजूद यह कहना गलत होगा कि उनके बीच किसी तरह की कड़वाहट है। निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म तमाशा के सैट से आ रही खबरों को सच मानें तो यह ऐक्टर जोड़ी इन दिनों काफी वक्त साथ गुजार रही है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, दोनों ऐक्टर समय-समय पर एक-दूसरे के साथ होते हैं और एक-दूसरे का खयाल भी रखते हैं। दोनों अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सजग हैं और एक साथ फिजिकल ट्रेनिंग करते हैं। इससे पहले खबरें थीं कि दोनों के बीच बातचीत बंद है।

फ्रांस में फिल्म के पहले शूटिंग शेड्यूल के दौरान बताया गया था कि दोनों न केवल अलग-अलग फ्लाइट पकड़ कर पहुंचे थे बल्कि उन्होंने होटल की एक ही मंजिल पर रहने से भी इंकार कर दिया था। लेकिन दूसरे शूटिंग शेड्यूल में उनके बीच किसी तरह का तनाव नहीं दिख रहा है। हालांकि सूत्रों का यह भी कहना है कि दोनों के बीच इन बातों से अधिक कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें