फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir-Alia Love & War: ‘लव एंड वॉर’ के सेट से रणबीर-आलिया के फोटोज लीक, रेट्रो लुक में नजर आए; देखें तस्वीरें

Wed, 27 Nov 2024 06:49 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग शुरू हो गई है। वहीं, सेट से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की तस्वीरें वायरल हो गई हैं, जो लोगों का खासा ध्यान आकर्षित कर रही हैं। 
विज्ञापन
'लव एंड वॉर' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिलहाल संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्मांकन मुंबई की फिल्म सिटी में हो रहा है। साथ ही कलाकारों और क्रू ने अपनी उपस्थिति को जनता से बचाकर रखा है। हालांकि, एक मीडिया प्रकाशन ने बुधवार को सेट से रणबीर और आलिया की के लुक की एक झलक पेश की। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। 

'लव एंड वॉर' के सेट से रणबीर-आलिया की तस्वीरें लीक

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली निर्देशित आगामी फिल्म 'लव एंड वॉर' में नए अवतार में नजर आएंगे। इस बिग बजट फिल्म का फिल्मांकन शुरू हो गया है और सेट से रणबीर और आलिया का लुक ऑनलाइन लीक हो गया है। लीक हुई तस्वीरों में आरके और आलिया रेट्रो लुक में नजर आ रहे हैं। जहां रणबीर ने विंटेज स्टाइल वाली मूंछें रखी हुई है और सफेद शर्ट, काली पैंट के साथ काली टाई पहनी पहने नजर आ रहे हैं। वहीं आलिया को व्हाइट आउटफिट में देखा जा सकता है। आलिया के विंटेज हेयरस्टाइल ने लोगों का खासा ध्यान आकर्षित किया। वहीं, विक्की कौशल भी फिल्म में रेट्रो लुक में नजर आने वाले हैं, जिसकी झलक वो अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में देते देखे गए हैं। 

विज्ञापन

 

फोटोज पर आई मिली-जुली प्रतिक्रिया 

'लव एंड वॉर' के सेट से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लीक हुई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। जहां प्रशंसक उनके रेट्रो लुक की सराहना करते नहीं थक रहे हैं। वहीं नेटिजन्स का एक हिस्सा चुटकी लेता नजर आ रहा है। लीक हुई तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक नेटिजन ने मजाक में कहा, 'भंसाली फिर से रेट्रो हो रहे हैं? बेहतर होगा कि बॉम्बे वेलवेट न बने।' जबकि एक अन्य ने टिप्पणी की, 'बॉम्बे वेलवेट वाइब्स के साथ संगम रीमेक।'
 

कब रिलीज होगी 'लव एंड वॉर'?

इस साल जनवरी में घोषित 'लव एंड वॉर' शुरू में क्रिसमस 2025 में रिलीज के लिए निर्धारित थी। हालांकि, बाद में फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। भंसाली ने घोषणा कर बताया, फिल्म अब 20 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं। खबरें हैं कि रणबीर कपूर इस ऐतिहासिक ड्रामा में एक वायु सेना पायलट की भूमिका निभा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Manisha Koirala: 'हीरामंडी 2' पर मल्लिकाजान ने दिया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होगी भंसाली की सीरीज की शूटिंग?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें