आलिया भट्ट और रणबीर कपूर उन चुनिंदा बी-टाउन सेलेब्स में से हैं जो अपने पलों को निजी रखना पसंद करते हैं। शायद इसीलिए उन्होंने अपने मुंबई स्थित आलीशान घर की बालकनी में शादी करने का फैसला किया। हालांकि, अब उनके किचन के अंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें रणबीर और आलिया की बेटी राहा के साथ एक प्यारी तस्वीर है। साथ ही क्यूट एनिमल मैग्नेट्स हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।