फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर-अनुष्का की 'बॉम्बे वेलवेट' को हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले बॉम्बे' शब्द पर आपत्ति जताने वाले सेंसर बोर्ड ने अनुराग कश्यप की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' को हरी झंडी दिखा दी है। जबकि मिहिर जोशी के गाना से 'बॉम्बे' शब्द को बीप किए जाने के बाद ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि अनुराग कश्यप को भी उनकी फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' का नाम बदलना पड़ेगा।
विज्ञापन


सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने कहा है कि फिल्म के नाम को बदलने की जरूरत दिखाई नहीं देती है। निहलानी ने कहा, 'यदि फिल्म ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित है और उस दौर पर बनी है कि जब मुंबई का नाम बॉम्बे था, तो हम इस फिल्म के नाम को तार्किक आधार पर मान सकते हैं। लेकिन आज के समय के लिए 'बॉम्बे' नाम स्वीकार नहीं किया जाएगा।'

सेंसर बोर्ड ने बॉम्बे शब्द के इस्तेमाल पर जताई थी आपत्ति

फिल्म सेंसर बोर्ड ने बकायदे बॉम्बे शब्द पर आपत्ति जाहिर करते हुए कहा था कि किसी भी फिल्म में बॉम्बे शब्द का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। जिसके बाद से मीडिया और सोशल मीडिया में बवाल मचा हुआ है।

इसको लेकर सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने कहा, 'यह राज्य का मामला है। महाराष्ट्र सरकार ने आधिकारिक रूप से 1995 में 'बॉम्बे' का नाम बदलकर 'मुंबई' रखा था। इसके बावजूद यदि फिल्मकार और गीतकार अपनी रचनाओं में 'बॉम्बे' शब्द का इस्तेमाल करेंगे, तो वह गलत है और हमारे पास उसे हटाने के अलावा कोई उपाय नहीं बचेगा।'
विज्ञापन

मिहीर जोशी के एलबम से शुरु हुआ था विवाद

बॉम्बे शब्द का विवाद मिहीर जोशी के एलमब में इस्तेमाल हुए बॉम्बे शब्द से शुरु हुआ था। इसपर पर निहलानी ने कहा कि, मिहीर मुंबई में पले-बढ़े हैं, उन्हें यह बात पता होनी चाहिए थी। यह उनकी भी जिम्मेदारी है। क्योंकि अब शहर का नाम बॉम्बे नहीं मुबंई है।

इसके बावजूद सेंसर बोर्ड में समय-समय पर मद्रास, कलकत्ता और बॉम्बे जैसे शहरों के अलावा भी अन्य शहरों के बदल गए नामों को लेकर विवाद होता रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें