सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर जमा किए 45 लाख
करीब 2,460 स्क्वायर फीट में फैला यह लग्जरी अपार्टमेंट आदित्य शुक्ला को किराए पर दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एग्रीमेंट में हर साल किराए में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी की शर्त भी शामिल है। वहीं सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर 45 लाख जमा किए गए हैं।
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर
- फोटो : ट्विटर
इसी घर में हुई थी रणबीर-आलिया की शादी
खबरों की मानें तो रणबीर कपूर ने यह घर साल 2016 में लगभग 35 करोड़ में खरीदा था। इस घर के इंटीरियर्स को मशहूर डिजाइनर गौरी खान ने डिजाइन किया था, जो बॉलीवुड सितारों के आलीशान घरों को सजाने के लिए जानी जाती हैं।
यह घर रणबीर कपूर के लिए काफी खास भी रहा है। इसी अपार्टमेंट में उन्होंने आलिया भट्ट के साथ 14 अप्रैल को बेहद निजी समारोह में शादी की थी। शादी घर की बालकनी में हुई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
परिवार के साथ रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
अब इस घर में रहते हैं रणबीर-आलिया
करीब एक साल पहले रणबीर और आलिया अपनी बेटी राहा कपूर के साथ नए घर कृष्ण राज बंगला में शिफ्ट हो गए थे। पाली हिल में स्थित यह बंगला कपूर परिवार के लिए इमोशनल रूप से बेहद खास माना जाता है। बताया जाता है कि इसकी कीमत करीब 250 करोड़ है और यह रणबीर की मां नीतू कपूर के साथ मिलकर लिया गया है।
ये भी पढ़ें- कौन हैं ‘बंदर’ की एक्ट्रेस सपना पब्बी? सुशांत सिंह राजपूत ड्रग केस में नाम आया था सामने; क्या है कनेक्शन?