फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Alia Wedding: इन अभिनेत्रियों को भी सब्यसाची ने दिया था दुल्हनिया लुक, अब है आलिया की बारी

Thu, 14 Apr 2022 02:02 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सब्यसाची के लहंगे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपूर खानदान की बहू बनने जा रहीं आलिया का हर फंक्शन खास तरीके से आयोजित हो रहा है। खबरों के मुताबिक दोनों शाम 7 बजे मीडिया के सामने हाजिर होकर फोटोशूट करवाने वाले हैं। फैंस भी दोनों को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखने के लिए बेताब हैं। 

विज्ञापन


बात शादी की हो रही है तो ब्राइडल ड्रेस की बात कैसे न हो। रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट शादी में फेमस डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का लहंगा पहनने वाली हैं। वैसे आलिया इकलौती नहीं हैं जो सब्यसाची की ड्रेस पहनेंगी। इससे पहले भी सब्यसाची कई अभिनेत्रियों के लिए ब्राइडल ड्रेस डिजाइन कर चुके हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आलिया से पहले सब्यसाची मुखर्जी ने कौन-कौन सी अभिनेत्रियों के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किए हैं। 


मौनी राय
मौनी 27 जनवरी 2022 को शादी के बंधन में बंधी थीं। मौनी की बंगाली शादी में फैशन डिजाइनर सब्यसाची ने ही ड्रेस डिजाइन किया था। लाल रंग के लहंगे में मौनी बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उनके ब्राइडल दुपट्टे में वैदिक मंत्र लिखे हुए थे।

विज्ञापन


कटरीना कैफ
कटरीना कैफ ने भी अपनी शादी में सब्यसाची मुखर्जी का लाल रंग का लहंगा पहना था। लहंगे पर भारी कढ़ाई और जरदोजी का वर्क किया गया था। कटरीना का लहंगा मटका सिल्क से तैयार किया गया था। उनकी ज्वैलरी भी सब्यसाची के कलेक्शन से थी। 

दीपिका पादुकोण
साल 2018 में दीपिका पादुकोण की शादी साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। दीपिका ने भी अपने खास दिन के लिए सब्यसाची का लाल रंग का लहंगा चुना था। उनके दुपट्टे पर 'सदा सौभाग्यवती भव:' लिखा हुआ था।

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी में लाइट पिंक रंग का लहंगा पहना था। अनुष्का के लहंगे को भी सब्यसाची ने ही डिजाइन किया था। 

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में जोधपुर में शादी की थी। प्रियंका के सिंदूरी लाल रंग के लहंगे को सब्यसाची मुखर्जी ने ही डिजाइन किया था। ये लहंगा कोलकाता के 110 कारीगरों ने मिलकर बनाया था। इसको तैयार करने में करीब 3720 घंटे लगे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें