फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-दूसरे से क्यों दूर भाग रहे हैं दीपिका-रणबीर?

विज्ञापन
विज्ञापन
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के बीच अब दोस्ती वाले रिश्ते भी नहीं रह गए हैं। दोनों इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' की शूटिंग कर रहे हैं और शूटिंग के बाद दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं दिख रहा।
विज्ञापन


'बॉलीवुड के इस यंग कपल्स के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं पर बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद आई दोनों की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' रिलीज हुई जो सुपरहिट साबित हुई।

इसके बाद दोनों ने अपने प्रोफेशनल रिलेशन स्ट्रांग रहने की बात कही और फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों ने वी आर स्टिल जस्ट फ्रेंड्स की बात स्वीकारी।

लेकिन 'तमाशा' के सेट पर दोनों को साथ देखकर कहीं से भी नहीं कहा जा सकता कि दोनों के बीच सब कुछ बेहद सामान्य चल रहा है।

बातचीत तक नहीं है दोनों के बीच

इं‌डियन एक्‍सप्रेस में छपी ख्‍ाबर के अनुसार दोनों सितारे महज शूटिंग के वक्त एक दूसरे को दिए गए डॉयलॉग्स और सीन ही पूरे करते हैं इसके अलावा एक दूसरे को पूरी तरह से नजरअंदाज करते हैं।

बताया जा रहा है कि वेलेंटाइन डे पर रणबीर कपूर की गर्लफेंड कैटरीना कैफ सेट पर पंहुच गई थीं और दोनों ने एक दूसरे के साथ वक्त भी बिताया। वहीं दीपिका के साथ वेलेंटाइन डे पर हुए शूट में रणबीर को उन्हें बुके देना था।

शूटिंग करने के बाद रणबीर फौरन, कैटरीना के पास चले गए। उधर दीपिका भी फोन पर व्यस्त हो गईं। वैसे इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ये बातें आम हो चली हैं।

सेट पर मौजूद टीम भी यह देखना चाहती है कि क्या यह दोनों आपस में बातचीत करते हैं या नहीं? पर ये दोनों तो बस एक दूसरे को नजरअंदाज करते ही नजर आते हैं।
विज्ञापन

दोनों ने चुन ली हैं अलग राहें

वैसे दोनों सितारे गजब के प्रॉफेश्नल कहे जाएंगे जो ब्रेकअप के बाद भी फिल्में साथ कर रहे हैं। रणबीर कपूर जब कैटरीना कैफ के करीब आ चुके हैं तो वहीं दीपिका पादुकोण का अफेयर रणवीर सिंह के साथ बताया जा रहा है।

ऐसे में दोनों को अब एक दूसरे से कोई खास फर्क भी नहीं पड़ता। इसलिए शायद यह दोनों फिल्में करते वक्त पूरी तरह से सामान्य रहते हैं और शूटिंग के बाद अपनी राहें जुदा कर लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें