फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगली फिल्म में ऐसे दिखेंगे 'भल्लालदेव', 6 जून को आएगा टीजर

Mon, 05 Jun 2017 03:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
राणा दग्गुबती
विज्ञापन
'बाहुबली' फेम राणा दग्गुबती इन दिनों अपनी अगली तेलुगु फिल्म 'नेने राजू, नेने मंत्री' में बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म में वो जोगिंदर नाम के राजनेता का किरदार निभाते नजर आएंगे। इसका टीजर 6 जून को रिलीज किया जाएगा। राणा दग्गुबती ने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'ये जोगिंदर है। टीजर 6 जून को आएगा।'
विज्ञापन

  This is Jogendra!! Teaser on June 6th!#NeneRajuNeneMantri #NRNMteaseronJune6th #నేనేరాజునేనేమంత్రి @MsKajalAggarwal @pnavdeep26 #Teja pic.twitter.com/13eMHsq5gY — Rana Daggubati (@RanaDaggubati) June 4, 2017

इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। तेजा द्वारा फिल्म को निर्देशित किए जाने पर राणा दग्गुबती का कहना है कि ये फिल्म लोगों को सोचने पर मजबूर कर देगी।
विज्ञापन


'नेने राजू, नेने मंत्री' में राणा और काजल के अलावा कैथरीन टेरेसा, नवदीप और आशुतोष राणा की एक्टिंग भी देखने को मिलेगी। इसे तमिल, हिंदी और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा। इस साल के अंत तक फिल्म के रिलीज होने की संभावना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें