फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, रणवीर-दीपिका की नई फिल्म 'रामलीला' की पूरी कहानी

Sat, 14 Sep 2013 07:01 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामलीला नवंबर में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। लेकिन इस फिल्म की पूरी कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस फिल्म को रोमियो-जूलियट का गुजराती वर्जन कहा जा सकता है। जिसमें रणवीर सिंह राम के किरदार में हैं और गांव के एक टपोरी छाप लड़के बने हैं। वहीं दीपिका पादुकोण गुजराती लड़की लीला की भूमिका में हैं।

दोनों के बीच पहली नजर में प्यार नहीं होता। लीला जरा भी सीधी नहीं हैं वह काफी बहादुर और न्यायप्रिय लड़की है। राम और लीला की मुलाकात छोटी-मोटी नौंकझोंक से होती हुए कभी न खत्म होने वाले प्यार तक जा पंहुचती है। इसके बाद धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आ जाते हैं।
विज्ञापन














यहीं से दोनों के जीवन में बदलाव होने लगता है। इन दोनों के प्यार के बीच काफी बाधाएं आती हैं जिसके लिए राम पूरी दुनिया से टकरा जाता है। सूत्रों के अनुसार कहानी का अंत बेहद दिलचस्प होता है जो संजय की अन्य फिल्मों से काफी अलग है।














रिचा चड्डा बेहद ही अनोख किरदार में हैं। उनका किरदार प्यार और नफरत दोनों से ही भरा हुआ है। प्रियंका के आइटम सांग के अलावा शास्त्रीय संगीत से सजे कई कर्णप्रिय गाने भी फिल्म में हैं।
विज्ञापन
















दीपिका की भूमिका काफी हद तक हम दिल दे चुके सनम में निभाई एश्वर्या से मेल खाती है। लेकिन उनके रोल का यहां ट्रीटमेंट अलग किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें