फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकुमार राव और रकुलप्रीत को साल शुरू होते ही लगा झटका, ये फिल्म नहीं होगी सिनेमाघरों में रिलीज

Wed, 01 Jan 2020 02:09 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शोले, सागर, शान जैसी हिंदी फिल्में देने वाले निर्देशक रमेश सिप्पी का सिनेमा बीते जमाने का सिनेमा हो ही गया। कहां तो उनकी फिल्म शोले लगातार छह साल मुंबई के मिनर्वा सिनेमाघर में चलती रही और कहां उनकी अगली फिल्म शिमला मिर्ची पिछले छह साल से फिल्म वितरकों की राह तकती रही। थक हारकर फिल्म के निर्माताओं ने अब इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


निर्देशक रमेश सिप्पी अपनी इस फिल्म की रिलीज को लेकर काफी उत्साहित रहे हैं क्योंकि 24 साल के लंबे अंतराल के बाद उनके निर्देशन में बनी कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। इस मामले में अभी निर्देशक रमेश सिप्पी ने कोई टिप्पणी नहीं की है। लेकिन, इस बारे में जब अमर उजाला ने फिल्म निर्माता कंपनी वायकॉम 18 के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की तो वह इस मुद्दे पर कोई भी जबाव देने से बचते नजर आए।

फिल्म शिमा मिर्ची को निर्देशक रमेश सिप्पी और उनकी पत्नी किरण जुनेजा ने मिलकर 2014 में बनाया और बाद में यह फिल्म वायकॉम 18 ने खरीद ली। तब से यह फिल्म सिनेमाघरों की राह ताक रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो : amar ujala

साल 2014 में करीब 16 करोड़ रुपये के बजट पर बनी फिल्म शिमला मिर्ची हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पृष्ठभूमि में बनी रोमांटिक फिल्म है। फिल्म में हेमा मालिनी, राजकुमार राव और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का थिएटर में रिलीज न हो पाना रमेश सिप्पी से ज्यादा इसके लीड कलाकारों राजकुमार राव और रकुल प्रीत के लिए झटका है। दोनों हिंदी सिनेमा में अपनी स्थिति मजबूत करने की लगातार कोशिशें कर रहे हैं और ऐसे में इनकी नई फिल्म का रिलीज न हो पाना इनकी ब्रांडिंग पर असर डाल सकता है।

हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडीस की फिल्म ड्राइव को भी वितरकों के अभाव में इसके निर्माता करण जौहर ने सीधे ओटीटी पर रिलीज कर दिया था। उसके बाद से तमाम फिल्मी कलाकारों ने अपने कॉन्ट्रैक्ट में ये अनुच्छेद जुड़वाना शुरू कर दिया है कि फिल्म निर्माता फिल्म बनाने के बाद इसे थिएटरों में ही रिलीज करेंगे और सीधे ओटीटी पर नहीं बेच देंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें