फिल्म शोले
- फोटो : सोशल मीडिया
'द फाइनल कट' (4K वर्जन)
दर्शकों को फिल्म का नया और साफ 4K वर्जन देखने को मिलेगा। इसमें वे सीन भी शामिल किए गए हैं, जिन्हें 1975 में भारतीय सेंसर बोर्ड ने काट दिया था। फिल्म को हॉल की बड़ी स्क्रीन पर हिंदी भाषा में ही दिखाया जाएगा, लेकिन वहां के दर्शकों के लिए अंग्रेजी सबटाइटल भी होंगे। सिप्पी फिल्म्स के मुताबिक, फिल्म का यह नया रूप सिनेमाघरों में सिर्फ कुछ समय के लिए ही है।