फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम बोला: मेकर्स का बड़ा एलान, फिल्म से होने वाली पूरी कमाई जरूरतमंदों की सेवा में करेंगे दान; जानें मामला

Sat, 19 Sep 2026 04:28 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ram Bola: फिल्म 'हनुमान अंश' के मेकर्स ने सोमवार को अपनी अगली फिल्म 'राम बोला' की घोषणा की। अब इसके निर्माता ने फिल्म को लेकर एक बड़ा संकल्प लिया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 
विज्ञापन
फिल्म रामबोला - फोटो : इंस्टाग्राम @filmervishal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'हनुमान अंश' की सफलता के बाद फिल्म के मेकर्स ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। इस फिल्म का नाम 'राम बोला' होगा, जिसे विशाल चतुर्वेदी ही निर्देशित करेंगे और महावीर जैन फिल्म्स प्रोड्यूस करेंगे। इसकी कहानी महान संत गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर आधारित होगी।
विज्ञापन


प्रोड्यूसर्स ने किया एलान
‘हनुमान अंश’ के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी के साथ फिल्म रामबोला का ऐलान करने के बाद इसके निर्माता महावीर जैन और अमित उपाध्याय ने एक खास संकल्प लिया है। दोनों निर्माताओं ने फैसला किया है कि रामबोला से होने वाली अपनी 100 फीसदी व्यक्तिगत कमाई और बचत को जरूरतमंद लोगों के कल्याण से जुड़े सेवा कार्यों के लिए समर्पित करेंगे।

दोनों निर्माताओं ने यह संकल्प पूरी विनम्रता, ईमानदारी और कृतज्ञता के साथ लिया है। यह पहल ‘सेवा संकल्प’ के तहत की जा रही है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित बताई गई है।
विज्ञापन

डॉ. विशाल चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला
क्या होगी फिल्म की कहानी? 
  • फिल्म रामबोला गोस्वामी तुलसीदास की अमर कहानी पर आधारित है।
  • फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा है।
  • रामबोला को महावीर जैन, विशाल चतुर्वेदी, अमित उपाध्याय और रघुवेंद्र सिंह मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
  • फिल्म को महावीर जैन फिल्म्स प्रस्तुत कर रहा है।
विज्ञापन

‘हनुमान अंश’ - फोटो : instagram @taranadarsh
हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा
फिलहाल फिल्म हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है। फिल्म को रिलीज हुए 44 दिन हो गए हैं और इसने भारत में नेट 251.48* करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म रिलीज के इतने दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर टॉप पर बनी हुई है।  

ये भी पढ़ें- गोंधल: महाराष्ट्र की सदियों पुरानी परंपरा पर बनी फिल्म ने मारी ऑस्कर में एंट्री, जानें क्या है 'गोंधल' रस्म?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें