रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की अदाकारी वाली इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्म 'रामायण' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दर्शकों को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। इसका असर सोशल मीडिया पर नजर आ रहा है। यूजर्स ने इसे देखकर एक्स पर इसके बारे में लिखा है। आइए जानते हैं दर्शकों को यह फिल्म कैसी लगी है।
विज्ञापन
Trending Videos
यूजर ने की परिवार के साथ देखने की गुजारिश
एक यूजर को फिल्म 'रामायण' बहुत पसंद आई है। उसने एक्स पर फिल्म की बारे में लिखा, 'यह सिर्फ फिल्म नहीं, हमारी संस्कृति और रामायण है। परिवार के साथ देखें।'
Ramayana FDFS – 10/10 ⭐⭐⭐⭐⭐⭐⭐⭐⭐⭐ Pure festival for Yash Boss fans. Few sequences better than Hollywood. यह सिर्फ फिल्म नहीं, हमारी संस्कृति और रामायण है। परिवार के साथ देखें। ಇದು ಸಿನಿಮಾ ಅಲ್ಲ, ನಮ್ಮ ಸಂಸ್ಕೃತಿ. ಮಕ್ಕಳೊಂದಿಗೆ ನೋಡಿ. Jai Shri Ram! 🙏 #Ramayana #Yash #YashBoss #FDFS #Kannada #JaiShriRam #10on10 #ರಾಮಾಯಣ #रामायण
यूजर को पसंद आया पूरी स्टारकास्ट का काम
एक यूजर को फिल्म 'रामायण' की पूरी स्टारकास्ट का काम बहुत अच्छा लगा है। उन्होंने एक्स पर लिखा 'एक बेहतरीन रामायण। राम के रूप में रणबीर कपूर बहुत शानदार रहे। सीता के रूप में साई पल्लवी अच्छी लगीं। रावण के रूप में यश बेहतरीन थे। परफेक्ट ड्रामा और सेट-अप। रेटिंग की कोई जरूरत नहीं। बस जाइए और इसे बड़े पर्दे पर देखिए। खासकर जटायु का वीएफएक्स अच्छा है। बेहतरीन अनुभव रहा। जय श्री राम।'
#RamayanaPart1 A perfect Ramayana..! ranbirkapoor As rama Too good..! Sai Pallavi As sita Is Good..! Yash As Ravana was excellent 🔥 Perfect Drama And setup Ratings avi em akkarle Go and watch in Big screen Especially jatayu vfx😭👌🏻 Best experience..! Jai shree ram🕉️🔥 https://t.co/VflwOUx6PR
यूजर ने 'रामायण' के मेकर्स की तारीफ की
एक यूजर को फिल्म बहुत पसंद आई है। उन्होंने इसके मेकर्स की तारीफ की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'रामायण देख रहा हूं और सच कहूं तो इसे बनाने वालों ने बहुत शानदार काम किया है। इसे जरूर देखना चाहिए। भले ही आप धार्मिक न हों, भगवान में विश्वास न रखते हों या रामायण को सिर्फ एक पौराणिक कथा मानते हों। आपको इसे इसकी कहानी और स्क्रीन पर इसे जिस खूबसूरती से पेश किया गया है, उसके लिए जरूर देखना चाहिए।'
Watching Ramayana, and honestly, the makers have done a fantastic job. It’s a must-watch. Even if you’re not religious, don’t believe in God, or consider the Ramayana mythology, you should watch it for its storyline and how beautifully it’s presented on screen. The cinematography looks grand, the visuals are stunning, the music is beautiful, and the performances are impressive. But I have just one complaint: the storyline was way too predictable.
यूजर को पसंद आया एक्शन सीन
एक यूजर को 'रामायण' का एक्शन सीन पसंद आया है। उसने फिल्म की तारीफ करते हुए एक्स पर लिखा, 'रावण बनाम जटायु, सिनेमा के इतिहास का सबसे शानदार हवाई युद्ध। बस कमाल! इसे जितनी बड़ी स्क्रीन पर हो सके, देखें।
#Ramayana Ravana vs Jatayu, the greatest aerial battle in cinematic history. Just wow. Watch it on the biggest screen you can find ⭐⭐⭐⭐⭐
यूजर को पसंद आई यश की स्क्रीन प्रेजेंस
एक और यूजर ने फिल्म में यश की स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ की है। उसने यश के एक्शन सीन शेयर करते हुए एक्स पर लिखा 'स्क्रीन पर मौजूदगी मायने रखती है।'
यूजर ने फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर
एक यूजर को पूरी फिल्म अच्छी लगी है। उन्होंने इसे ब्लॉकबस्टर बताया है। उनके मुताबिक फिल्म इतनी अच्छी कमाई करेगी कि यह ब्लॉकबस्टर बन जाएगी।
यूजर को पसंद आई फिल्म
एक यूजर को फिल्म 'रामायण' बहुत पसंद आई है। उन्होंने लिखा, 'रामायण मूवी एक महागाथा है। सफर की शुरुआत हो चुकी है। आखिरकार वह पल आ ही गया। रामायण की दुनिया में कदम रखते हुए एक यादगार सिनेमाई अनुभव के लिए तैयार हो जाइए।
बेहद शानदार विजुअल्स, दिव्य पल और स्क्रीन पर यश की जबरदस्त मौजूदगी।
ST: #RamayanaMovie THE EPIC JOURNEY BEGINS! 🔥 Finally, the moment has arrived! Stepping into the world of #Ramayana. Ready for an unforgettable cinematic experience, breathtaking visuals, divine moments and YASH’s MASSIVE screen presence! ❤️🔥 #Ranbirkapor #Ramayana #Yash https://t.co/PcJSTi56ST
यूजर ने ली चुटकी
एक यूजर ने फिल्म 'रामायण' के टिकट की कीमत को लेकर चुटकी ली है। उन्होंने टीवी शो 'रामायण' का एक इमेज शेयर करते हुए लिखा 'मेरे पास पुरानी रामायण देखने का ही बजट है।'
Mere pass bas Old Ramayana dekhne ki hi budget hai 😭😭 https://t.co/eLBmn53jbZ
यूजर ने बताई औसत फिल्म
एक यूजर ने फिल्म को औसत बताया है। इसके बावजूद उन्होंने अपील की है कि इसे सिनेमाघरों में जाकर देखना चाहिए। उन्होंने यश की तारीफ की है। यूजर ने लिखा, ''रामायण' को एक बार देखा जा सकता है। जटायु वाला हिस्सा उस भव्यता की झलक देता है जो इस फिल्म में हो सकती थी। अफसोस, इसमें वह बात नहीं है, जो लंबे समय तक याद रहे। यश ने बेहतरीन काम किया है। उम्मीदें कहीं ज्यादा थीं। फिर भी, इसे सिनेमाघरों में जाकर जरूर देखना चाहिए।'
Ramayana is a good one-time watch. Jatayu’s sequence hints at the epic it could’ve been. Sadly, this lacks a long lasting spark. Yash nails it. Much more was expected. Still, deserves theatrical support. #Ramayana https://t.co/aPKuuMkKfP
रावण के किरदार पर उठे सवाल
एक यूजर ने फिल्ममेकर्स पर रावण के किरदार को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा 'मुझे इन निर्देशकों और अभिनेताओं की बात समझ नहीं आती। मतलब ये रावण के बारे में कभी कुछ बुरा नहीं बोलते, बल्कि हमेशा उसे ऐसे पेश करते हैं जैसे वह कोई सुपरस्टार हो, जिसमें कोई कमी न हो और जिसे लोग गलत समझते हों? अरे भाई, वह तो एक छेड़छाड़ करने वाला है।
I don't understand these directors or actors 🤔 I mean they never talk anything bad about Ravana 🙂 instead they always hype him like he's some superstar with no red flags and misunderstood character ?
( I mean bruh he's a molester and grapist ) https://t.co/jI1UaJIIs8
यूजर ने की कार्रवाई की मांग
एक यूजर को लगता है कि कई लोग फिल्म 'रामायण' के बारे में बहुत सारी जानकारी देकर फिल्म का मजा खराब कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने इसे लेकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने लिखा, ' जो लोग फिल्म का मजा खराब कर रहे हैं, कृपया उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। वे हमारे अनुभव को खराब कर रहे हैं।'
@malhotra_namit , @TheNameIsYash
Please take a strict action those who spoiling the movie.
They were ruining our experience.
#Ramayana