फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण: 'दंगल' के बाद नितेश की अगली फिल्म चीन में धमाल मचाने को तैयार, रूस-जापान समेत इन देशों में होगी रिलीज

Sun, 15 Nov 2026 06:44 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 5 नवंबर को 'रामायण' भारत में हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज हुई।
  • 2027 में यह चीन, रूस, जापान और दक्षिण कोरिया में रिलीज होने वाली है।
  • नितेश तिवारी की फिल्म 'दंगल' ने चीन में  1305 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
विज्ञापन
रामायण - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2017 में नितेश तिवारी की फिल्म 'दंगल' चीन में एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म ने चीन में लगभग 1305 करोड़ रुपये की कमाई की, जो भारत में हुई कमाई से दोगुनी से भी ज्यादा थी। अब नितेश तिवारी अपनी नई फिल्म 'रामायण पार्ट 1' की चीन में रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। 'रामायण' को 2027 की पहली तिमाही में चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और रूस में भी रिलीज किया जाएगा। 
विज्ञापन


5 नवंबर को भारत में यह फिल्म हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में रिलीज की गई थी। विदेशों में इसका अंग्रेजी वर्जन भी रिलीज किया गया है, जिसका शीर्षक 'रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड' है।
Trending Videos

चार देशों में रिलीज होगी फिल्म
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि 'रामायण' को 2027 में चार बड़े अंतरराष्ट्रीय बाजारों- चीन, रूस, जापान और दक्षिण कोरिया में रिलीज करने की योजना है। इसे 2027 की पहली तिमाही में रिलीज करने का लक्ष्य रखा गया है। एक्स पर अपनी पोस्ट में आदर्श ने बताया कि, 'असल में इसे चीन में सेंसर क्लीयरेंस के लिए पहले ही सबमिट कर दिया गया है।'

रामायण - फोटो : यूट्यूब
इन देशों में रिलीज होगी फिल्म
संयोग से 'रामायण पार्ट 1' को 12 नवंबर 2026 को हांगकांग में पहले ही रिलीज किया जा चुका है। इसे वहां ब्रॉडवे सिनेमाज में दिखाया जा रहा है। इसके साथ ही 'रामायण' को दुनिया भर के अन्य देशों में भी रिलीज करने की योजना है। 19 नवंबर को यह फिल्म ब्राजील, इटली, यूक्रेन और हंगरी में रिलीज होगी। 20 नवंबर को यह पोलैंड पहुंचेगी और 26 नवंबर को अर्जेंटीना, मध्य अमेरिका, कोलंबिया, इक्वाडोर, पेरू और चेकिया में रिलीज होगी।

विदेशों में 'रामायण' कर रही अच्छी कमाई
इससे पहले 5 नवंबर को इसे यूके, उत्तरी अमेरिका, थाईलैंड, इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया में रिलीज किया गया था। इन जगहों पर यह अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 'रामायण' ने उत्तरी अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 20 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म अमेरिका और कनाडा में 30 मिलियन डॉलर की कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बनने की राह पर है।
विज्ञापन

फिल्म 'रामायण' के किरदार में रावण - फोटो : सोशल मीडिया
'रामायण पार्ट 1' के बारे में जानकारी
'रामायण' से कन्नड़ स्टार यश ने बॉलीवुड में कदम रखा है और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले रवि दुबे ने भी बड़े पर्दे पर अपना डेब्यू किया है। 
फिल्म की बाकी स्टार कास्ट में रणबीर कपूर, साई पल्ल्वी, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता शामिल हैं।
'रामायण' का दूसरा भाग दिवाली 2028 में रिलीज होने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें