यूजर्स ने दी कैसी प्रतिक्रिया?
चीन में रामायण के ट्रेलर पर आए कमेंट्स में आश्चर्य से लेकर खुशी देखने के मिली। ट्रेलर के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स के बेहतर होने से लेकर चीन में बन रही फिल्मों से तुलना तक कर दी। जानें क्या बोले यूजर्स…
- एक यूजर्स ने कमेंट में फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स को चीनी फिल्म 'फेंगशेन' से कहीं बेहतर बताया।
- एक अन्य यूजर ने लिखा कि रामायण 360 मिलियन डॉलर की ब्लॉकबस्टर फिल्म से बेहतर है।
- फिल्म रामायण के इफेक्ट्स की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा कि क्या चीन के निर्देशकों को 'इन्फेस्टिचर ऑफ द गॉड्स' के लिए यही इफेक्ट्स चाहिए थे?
- एक अन्य यूजर ने लिखा, यह पिछले दो वर्षों की घरेलू फिल्मों से बेहतर कैसे लगती है?
- वहीं कई यूजर्स ने फिल्म रामायण को भारत की अपनी ‘द ओडिसी’ बताया।
कब रिलीज होगी फिल्म 'रामायण'?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' दो भाग में रिलीज होगी। पहला भाग इस साल दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होग, जबकि दूसरे भाग को अगले साल रिलीज करने की योजना है। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे और यश मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।