फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayana Teaser: फैंस का दिल जीता या निराश किया? रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के टीजर पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

Thu, 02 Apr 2026 12:54 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ramayana Teaser Reaction: फैंस का इंतजार खत्म हुआ और ‘रामायण’ फिल्म से रणबीर कपूर का लुक सामने आ गया है। इसके साथ ही फिल्म की बाकी झलक भी देखने को मिलती है। जानिए इसे देखने के बाद फैंस ने कैसी प्रतिक्रियाएं दी हैं…
विज्ञापन
रामायण टीजर - फोटो : Youtube- World Of Ramayana
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल की सबसे मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ की पहली झलक आज सामने आई है। इस 2 मिनट 38 सेकंड के टीजर में मुख्य रूप से भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर को दिखाया गया है। लेकिन टीजर में छोटी सी झलक सीता माता के किरदार में साई पल्लवी की और रावण के किरदार में यश की भी देखने को मिलती है। लेकिन हनुमान जयंती पर टीजर रिलीज करने के बाद पूरे टीजर में हनुमान जी की झलक ही न दिखना कई यूजर्स को भी अखरा है। जानते हैं कि इस मच अवेटेड फिल्म के मच अवेटेड टीजर को देखकर फैंस का क्या कहना है और उन्हें ये टीजर पसंद आया या नहीं।

विज्ञापन

रामायण से रणबीर कपूर का लुक - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

पसंद आया टीजर
अधिकांश यूजर्स को ‘रामायण’ का ये टीजर और राम के किरदार में रणबीर कपूर का लुक काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘रामायण का टीजर बेहद शानदार है। राम के रूप में रणबीर कपूर जंचे हैं। रावण की झलक भी बहुत अच्छी है। यह फिल्म सिनेमा के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगी।’
 


 
 
 

 

एक अन्य यूजर ने टीजर की सराहना करते हुए लिखा, ‘रामायण के टीजर की सबसे अच्छी बात यह है कि मेकर्स ने राक्षसों और अन्य प्राणियों को जिस तरह से प्रस्तुत किया है। राम और इनके बीच युद्ध के सीन शानदार हैं। सच कहें तो यह हॉलीवुड लेवल का फील देता है, जो भारतीय सिनेमा में पहली बार देखने को मिल रहा है। विज़ुअल इफेक्ट्स कमाल के हैं। हर फ्रेम भव्य और विशाल है।’
 



 

फैंस को भाया रणबीर और यश का लुक
रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए एक यूजर ने उन्हें भगवान राम के किरदार में शानदार बताया है। जबकि रावण की छोटी सी झलक में यश की भी सराहना की है। एक यूजर ने कहा कि आदिपुरुष के बाद इसकी जरूरत थी। इस तरह से अपने इतिहास को दिखाया जाता है और उसकी रक्षा की जाती है।
 



 

एक यूजर ने कहा कि एवेंजर्स भी भगवान राम के सामने सिर झुकाएंगे। शानदार टीजर

एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। कम से कम 2000 करोड़ रुपए का कलेक्शन करेगी। 



कई यूजर्स का कहना है कि वो इसे बार-बार देख रहे हैं, फिर भी मन नहीं भर रहा। तो वहीं राम और रावण दोनों ही किरदारों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

रामायण टीजर - फोटो : Youtube- World Of Ramayana

टीजर देख यूजर्स ने उड़ाया ‘आदिपुरुष’ का मजाक
रामायण का टीजर देखने के बाद कई यूजर्स को प्रभास और ओम राउत की आदिपुरुष की भी याद आ गई। एक यूजर ने लिखा, ‘आदिपुरुष में जहां रावण चमगादड़ पर बैठकर आया था। लेकिन अब जाकर रावण सच में अपने पुष्पक विमान पर आया है। शानदार’





एक यूजर ने कहा कि इस टीजर को देखने के बाद ओम राउत सोच रहे होंगे कि अब अंडरग्राउंड होने का समय आ गया है। तो वहीं एक यूजर ने मेकर्स से अपील की है कि थिएटर में एक सीट ओम राउत के लिए छोड़ दी जाए। 

रामायण टीजर - फोटो : Youtube- World Of Ramayana

नहीं पसंद आए वीएफएक्स, एआई और वीडियो गेम से की तुलना
हालांकि, कई लोगों को टीजर में वीएफएक्स पसंद नहीं आया है, तो कुछ ने टीजर को एआई जेनरेटड बता दिया। एक यूजर का कहना है कि टीजर से जैसी उम्मीदें ये उन पर खरा नहीं उतरता है। एक ने कहा- ये AI लग रहा है। वहीं किसी ने ये भी कहा- उम्मीद से नीचे निकली ये।
 


 
 



एक और ने कहा, विजुअली अधिकांश भारतीय फिल्मों से बेहतर है, लेकिन वीएफएक्स टीम, नमित मल्होत्रा... लगता है कि कुछ एक्शन सीक्वेंस थोड़े अटपटे और वीडियो गेम जैसे हैं। हालांकि, म्यूजिक, सिनेमेटोग्राफी और पुष्पक विमान जैसे सीन बेहद शानदार हैं। रिलीज में अभी 6-7 महीने बाकी हैं, पोस्ट प्रोडक्शन में इन कमियों को दूर किया जा सकता है।'

 

विज्ञापन

रामायण टीजर - फोटो : Youtube- World Of Ramayana

सेलेब्स को भी पंसद आया टीजर
फैंस और नेटिजंस से इतर कई सेलेब्स ने भी ‘रामायण’ के टीजर पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं और इसकी जमकर सराहना की है। निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी ने टीजर की तारीफ करते हुए इसके लिए अपना उत्साह जाहिर किया है। करण जौहर ने भी टीजर की तारीफ की है।
 


 



इसके अलावा निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने भी इसकी तारीफ की है। जबकि विवेक ओबेरॉय ने टीजर की तारीफ करते हुए एक लंबा पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने मेकर्स से लेकर रणबीर और यश की भी जमकर सराहना की है।

हालांकि, इस बीच निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता का एक ट्वीट चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने ट्वीट में सिर्फ इतना लिखा है, ‘खोदा पहाड़ निकला चूहा।’ हालांकि, उन्होंने अपने ट्वीट में रामायण या रणबीर कपूर किसी का भी कोई जिक्र नहीं किया है।
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें