सार
Ramayana Release Date Announce: रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘रामायण’ का इंग्लिश ट्रेलर मेकर्स ने बुधवार रात साझा किया है। इस ट्रेलर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी फैंस के सामने जाहिर कर दी। जानिए, दिवाली से कितने दिन पहले सिनेमाघरों में आएगी यह फिल्म?
नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म 'रामायण' का हिंदी ट्रेलर कुछ दिन पहले साझा किया गया था, इसी के साथ दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी ट्रेलर सामने आया था। अब मेकर्स ने इसका इंग्लिश ट्रेलर इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए रिलीज किया है। इसमें सभी किरदार इंग्लिश डायलॉग बोलते हुए दिखाई दिए। कई सोशल मीडिया यूजर्स को लगता है कि इंग्लिश डायलाॅग्स के लिए एआई का इस्तेमाल किया गया है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस फिल्म ‘रामायण’ का पहला पार्ट दिवाली पर रिलीज होने की बात सामने आई थी। अब मेकर्स ने इसकी तारीख भी बता दी है। यह फिल्म 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिवाली से दो दिन पहले यह फिल्म सिनेमाघरों में आएगी। दूसरा पार्ट अगले साल रिलीज होगा, लेकिन इसकी रिलीज डेट अभी मेकर्स ने शेयर नहीं की है।
फिल्म 'रामायण' में रावण के किरदार में यश
- फोटो : Youtube @theworldoframayana
फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार
‘रामायण’ फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अरुण गोविल, साई पल्लवी, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत, रवि दुबे, यश, फैसल खान जैसे उम्दा कलाकार नजर आएंगे। रावण का किरदार साउथ सुपरस्टार यश निभा रहे हैं। इस फिल्म का जब ट्रेलर रिलीज हुआ था तो दर्शकों ने वीएफएक्स की जमकर तारीफ की है।