फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण: जारी हुआ फिल्म का नया गाना 'मंगल रंग', दिखी राम और सीता के विवाह की झलक; अरिजीत और श्रेया ने डाली जान

Sun, 25 Oct 2026 01:45 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Ramayana: अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों में उत्साह है।
  • मेकर्स आए दिन इस फिल्म से जुड़ा अपडेट दे रहे हैं और फिल्म की भव्य झलक दिखा रहे हैं।
  • इसी के तहत मेकर्स ने फिल्म का नया गाना रिलीज किया है। इसमें राम और सीता के विवाह की झलक दिखी है।
विज्ञापन
1 of 5
रामायण - फोटो : यूट्यूब
अपकमिंग फिल्म 'रामायण' का नया गाना 'मंगल रंग' 25 अक्तूबर को रिलीज हो गया है। इसमें दर्शकों को भगवान राम और माता सीता के रूप में रणबीर कपूर और साई पल्लवी की झलक देखने को मिली है। इस गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने आवाज दी है। इसे ए.आर. रहमान ने कंपोज किया है। गाने के बोल कुमार विश्वास ने लिखे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रामायण - फोटो : यूट्यूब
पहले भी दिखाया गया गाना
इससे पहले चेन्नई में हुए एक लॉन्च इवेंट में भी इस गाने को दिखाया गया था, जहां इसके संगीत और दृश्यों ने लोगों में काफी उत्साह पैदा किया। 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म में 'मंगल रंग' एक और शानदार संगीतमय आकर्षण जोड़ता है।
विज्ञापन

3 of 5
रामायण - फोटो : यूट्यूब
गाने विवाह की झलक
25 अक्तूबर को जारिए किए गए 'मंगल गीत' गाने में राम और सीता के विवाह को दर्शाया गया है। यह गीत विवाह समारोहों की एक संगीतमय झलक पेश करता है, जिसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में हैं। गाने की पहली झलक सामने आने के बाद, इसमें रणबीर और साई के लुक और विवाह के दृश्यों की चर्चा हो रही है।

4 of 5
रामायण - फोटो : यूट्यूब
हंस जिमर के पहली बार काम कर रहे रहमान
  • 'रामायण' में ए.आर. रहमान पहली बार ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस जिमर के साथ काम करेंगे।
  • जिमर 'द लायन किंग', 'ग्लैडिएटर' और 'ड्यून' जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। 
  • 'मंगल रंग' के जरिए निर्माता ने फैंस में फिल्म को लेकर और उत्साह पैदा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रामायण की शूटिंग - फोटो : यूट्यूब
फिल्म के बारे में जानकारी
  • नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में हैं।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार, 'रामायण' के हिंदी और अंग्रेजी वर्जन की अवधि अलग-अलग हो सकती है।
  • दावा है कि हिंदी वर्जन लगभग 3 घंटे 15 मिनट का होगा, जबकि अंग्रेजी वर्जन लगभग 2 घंटे 45 मिनट का हो सकता है। 
  • यह अंतर इसलिए हो सकता है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए फिल्म से कुछ गानों को हटाया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें