Ramayana International Trailer: अपकमिंग फिल्म 'रामायण' का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज हो गया है। हाल ही में भारत में रिलीज होने वाली इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जानिए यह ट्रेलर उससे कितना अलग है?
रणबीर कपूर की अदाकारी वाली फिल्म 'रामायण' का ग्लोबल ट्रेलर रिलीज किया गया है। इंटरनेशनल ट्रेलर को इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया गया है। ट्रेलर में लीड किरदारों की एक्शन से भरपूर झलक देखने को मिलती है।
विज्ञापन
ट्रेलर में दिखा सिनेमैटिक यूनिवर्स
फिल्म के इंटरनेशनल ट्रेलर में भगवान राम और रावण की दो अलग दुनिया की झलक देखने मिलती है। इस फिल्म के ट्रेलर में एक्शन के साथ शानदार सिनेमैटिक यूनिवर्स को भी खूबसूरती से पेश किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
रामायण
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
ट्रेलर में क्या है?
ट्रेलर में दिखाया गया है कि तीनों लोकों में रावण का राज होता है। मानव जाति उसके अत्याचार से खतरे में पड़ जाती है। इसके बाद मानव के रूप में भगवान विष्णु धरती पर जन्म लेते हैं। राम और रावण में युद्धा होता है। राम वचन लेते हैं कि तीनों लोकों के सामने रावण का वध करेंगे। ट्रेलर में सीता के रूप में साई पल्लवी की भी झलक दिखी है। रणबीर कपूर एक्शन अवतार में नजर आए हैं।
रामायण
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
दुनियाभर में दिखेगी झलक
सोनी पिक्चर्स के ग्लोबल डिसटीब्यूशन नेटवर्क के समर्थन से फिल्म 'रामायण' इंटरनेशनल मार्केट में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है। यह इंटरनेशनल कैंपेन भारत की सबसे जानी मानी महागाथाओं में से एक को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
रामायण
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
बंगलूरू में हुआ इवेंट
बेंगलुरु में इंटरनेशनल ट्रेलर को प्राइम फोकस स्टूडियोज और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स की तरफ से होस्ट किए गए एक इवेंट में लॉन्च किया गया। इस खास इवेंट में फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, म्यूजिक कंपोजर ए.आर. रहमान और डायरेक्टर नितेश तिवारी समेत कई लोग शामिल हुए।
दुनियाभर में सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले महाकाव्यों में से एक 'रामायण' को बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी 'रामायण' को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है।
यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी।
फिल्म का पार्ट 1, 5 नवंबर 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में दुनियाभर में रिलीज होगा।
यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।
फिल्म को सोनी पिक्चर्स दुनिया भर में भारत छोड़कर रिलीज करेगी, जबकि हिंदी भाषी मार्केट में धर्मा प्रोडक्शंस इसके डिस्ट्रीब्यूटर हैं।