फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayana Poster: बिना राम, सीता के आया फिल्म ‘रामायण’ का पहला पोस्टर, जानिए कब रिलीज होंगे पिक्चर के दोनों भाग

Wed, 06 Nov 2024 11:30 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ramayana First Poster Out: निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण का पहला पोस्टर जारी हो चुका है। पोस्टर के अनुसार फिल्म रामायण दो भागों में रिलीज की जाएगी। जानें पूरी डिटेल 
 
विज्ञापन
1 of 5
रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम@iamnamitmalhotra
नितेश तिवारी की फिल्म रामायण की बनने की जानकारी जब से सामने आई है, तभी से प्रशंसक इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं। उनकी उत्सुकता का कारण हैं रणबीर कपूर। प्रशंसक रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में देखने के लिए उत्सुक हैं। आज फिल्म निर्माता नमित मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर रामायण का पहला पोस्टर जारी किया है, जिससे प्रशंसक बेहद खुश और उत्साहित हैं।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम@iamnamitmalhotra
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के लेकर निर्माताओं ने पार्ट 1 और रामायण पार्ट 2 के लिए दिवाली 2026 और दिवाली 2027 को लॉक कर दिया है। फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज डेट के साथ जारी किया गया है।, जैसा की सभी को पता है कि रामायण में रणबीर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे और साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम@iamnamitmalhotra
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रामायण को दो भागों में दिवाली के अवसर पर रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट दिवाली 2026 को रिलीज किया जाएगा और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। प्राइम फोकस स्टूडियो के नमित मल्होत्रा ने रिलीज डेट की पुष्टि की है।

4 of 5
फिल्म रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम@iamnamitmalhotra
नमित मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर रामायण फिल्म का एक पोस्टर जारी किया है। साथ ही इसके एक लंबा नोट भी लिखा है। नमित ने लिखा, 'एक दशक से भी अधिक समय पहले, मैंने इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर लाने की नेक खोज शुरू की थी, जिसने 5000 वर्षों से भी अधिक समय तक अरबों दिलों पर राज किया है और आज, मैं इसे खूबसूरती से आकार लेते हुए देखकर रोमांचित हूं क्योंकि हमारी टीम केवल एक ही उद्देश्य के साथ प्रयास कर रही हैं कि हमारे इतिहास, हमारी सच्चाई और हमारी संस्कृति - हमारे "रामायण" का सबसे प्रामाणिक, पवित्र और दृश्य रूप से आश्चर्यजनक रूप से पेश करना। दुनिया भर के लोगों के लिए। हमारे साथ जुड़ें क्योंकि हम अपने महानतम महाकाव्य को गर्व और श्रद्धा के साथ जीवंत करने के अपने सपने को पूरा कर रहे हैं...।  भाग 1 दिवाली 2026 और भाग 2 दिवाली 2027 को रिलीज होगी। हमारे पूरे रामायण परिवार की ओर से नमस्कार।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम@iamnamitmalhotra
नमित मल्होत्रा ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी करके प्रशंसकों के उत्साह को बढ़ा दिया है। पोस्टर में एक तीर दिखाया गया है, जो जादू से भरपूर है और सुनहरे रंग की चमक से ढका हुआ है। पोस्टर पर लिखा है, "नमित मल्होत्रा की रामायण" और साथ ही रिलीज की तारीख भी लिखी है। 
Spirit: प्रभास के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को रिलीज होगी फिल्म स्पिरिट, जानिए पूरी डिटेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें