'रामायण' के म्यूजिक, जीएफएक्स और इसमें कलाकारों के अभिनय की तारीफ हो रही है।
संगीतकार एआर रहमान ने 'रामायण' का म्यूजिक तैयार करने में काफी मेहनत की है।
म्यूजिक कंपोजर ने पारंपरिक भारतीय ध्वनियों को आधुनिक संगीत शैलियों के साथ मिलाने की चुनौती पर बात की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
फिल्म 'रामायण' की कई मामलों में तारीफ हो रही है। दर्शक इसके जीएफएक्स और संगीत की तारीफ कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म धमाल मचा रही है। इस बीच एआर रहमान ने बताया कि इस फिल्म के संगीत पर ध्यान देने के लिए उन्होंने 10 से 12 फिल्मों के प्रोजेक्ट्स को ठुकरा दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म पर लगभग तीन साल तक काम किया है। कई ट्रैक्स तो ऐसे थे जिनके एक दर्जन से ज्यादा वर्जन तैयार किए गए, तब जाकर टीम ने उन्हें फाइनल किया।
विज्ञापन
रविवार को 'इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया' में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रहमान ने इस दो-भाग वाली फिल्म के संगीत को तैयार करने में लगे समय और मेहनत के बारे में बात की। वह जर्मन संगीतकार हैंस जिमर के साथ मिलकर इसका साउंडट्रैक तैयार कर रहे हैं।
Trending Videos
रामायण
- फोटो : यूट्यूब
कौन से ट्रैक के बने 12-13 वर्जन?
'रावण तांडव' उन ट्रैक्स में से एक है, जिसे फाइनल करने में कई कोशिशें करनी पड़ीं। रहमान ने कहा, 'हम तीन साल से 'रामायण' के संगीत, इसकी थीम और बाकी चीजों पर काम कर रहे हैं। कुछ ट्रैक्स के तो 12-13 वर्जन तक बने हैं। 'रावण तांडव' के भी 12-13 वर्जन तैयार किए गए थे। फिर आखिरकार हमें एक ऐसा वर्जन मिल गया जो सबको पसंद आया।'
'रामायण' के लिए कितनी फिल्में छोड़ी?
उन्होंने आगे कहा, 'यह एक बहुत ही खूबसूरत प्रक्रिया थी। 'रामायण' के लिए मैंने लगभग 10-12 फिल्में छोड़ दीं, ताकि मैं पूरी तरह से इसी काम में डूबा रह सकूं। मैंने कई बड़े और अहम फिल्म निर्माताओं के साथ काम करने का मौका छोड़ा। मुझे इस बात पर गर्व है।'
ए आर रहमान
- फोटो : इंस्टाग्राम
क्यों उत्साहित होती है टीम?
एआर रहमान ने कहा, 'मुझे इसमें मजा आता है। मैं कोई प्रोजेक्ट तभी स्वीकार करता हूं जब वह मुझे सच में पसंद आए और उसमें काम करने में मुझे आनंद मिले। इससे मेरी कलात्मक समझ और निखरती है और मेरी पूरी टीम भी उत्साहित हो जाती है।'
पारंपरिक भारतीय ध्वनियों पर क्या बोले संगीतकार?
संगीतकार ने पारंपरिक भारतीय ध्वनियों को आधुनिक संगीत शैलियों के साथ मिलाने की चुनौती पर भी चर्चा की। रहमान ने कहा कि उन्हें इन दोनों के साथ काम करना अच्छा लगता है, हालांकि कभी-कभी इनके बीच संतुलन बिठाना थोड़ा उलझन भरा हो सकता है। रहमान के अनुसार हर क्षेत्र की अपनी एक अलग संगीत पहचान होती है। एक संगीतकार के तौर पर उन्हें इन अलग-अलग प्रभावों को एक साथ लाना अच्छा लगता है।