दूसरे वीकएंड के बाद फिल्म 'रामायण' के कलेक्शन में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है। जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह 800 करोड़ रुपये से आगे निकल गई है। वहीं वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 1400 करोड़ रुपये पार हो गई है। जानिए मंगलवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
रामायण
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
13वें दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया?
ओपनिंग डे पर फिल्म ने 64.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
पहले सोमवार को फिल्म ने सबसे ज्यादा 107.50 करोड़ रुपये कमाए।
पहले हफ्ते में फिल्म की कमाई 564.60 करोड़ रुपये रही।
बीते कल यानी सोमवार को इसने 32 करोड़ रुपये की कमाई की।
आज इसने खबर लिखे जाने तक 28.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
13 दिनों में फिल्म ने कुल 821.30 करोड़ रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
रामायण
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'धुरंधर' से कितना पीछे 'रामायण'?
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' ने फिल्म 'आरआरआर' (782.20 करोड़ रुपये) की कुल कमाई को पीछे छोड़ा है। अब इस फिल्म की निगाहें 'धुरंधर' (840.20 करोड़ रुपये) के कलेक्शन पर हैं। अगर 'रामायण' का इसी तरह से कलेक्शन जारी रही तो यह फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' (859.70 करोड़ रुपये) के कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी।
4 of 5
रामायण
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
किस भाषा में हुई 'रामायण' की सबसे ज्यादा कमाई?
आज पूरे देश में 'रामायण' के 20787 शोज दिखाए जा रहे हैं।
'रामायण' की सबसे ज्यादा कमाई हिंदी भाषा से हो रही है।
खबर लिखे जाने तक फिल्म ने हिंदी में 21 करोड़ रुपये कमाए।
कन्नड़ में 2.10 करोड़ रुपये, तमिल में 1.75 करोड़ रुपये और तेलुगु में 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
'रामायण' की स्टारकास्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'रामायण' का बजट 2 हजार रुपये करोड़ रुपये है। इसमें रणबीर कपूर राम के किरदार में साई पल्लवी सीता के रोल में नजर आईं हैं। यश ने रावण का किरदार निभाया है, रवि दुबे लक्ष्मण बने हैं। इनके अलावा लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, शीबा चड्ढा और काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा हैं। यश इसके सह-निर्माता हैं। इसका निर्देशक नितेश तिवारी ने किया है।