फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'रामायण' के आगे कितना चला धनुष का जादू? जानें 'ओम' और 'गॉडजिला' की कैसी रही शुरुआत

Sat, 21 Nov 2026 08:42 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • शुक्रवार को सिनेमाघरों में कई नई फिल्में रिलीज हुई हैं।
  • इनमें 'गॉडजिला माइनस जीरो' और 'ओम' शामिल हैं।
  • जानिए पहले दिन इन फिल्मों के साथ 'रामायण' ने कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार का दिन फिल्मों की कमाई के लिहाज से मिलाजुला रहा। सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुईं। इनमें 'गॉडजिला माइनस जीरो' और 'ओम' शामिल हैं। 'रामायण' पहले से सिनेमाघरों में चल रही है। धनुष की फिल्म 'ओम' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। वहीं 'गॉडजिला माइनस जीरो' की शुरुआत काफी धीमी रही। जानिए सभी फिल्मों ने 20 नवंबर को कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
Trending Videos

फिल्म ओम रिव्यू - फोटो : X
पहले दिन कितनी हुई 'ओम- ऑपरेशन मोल' की कमाई?
  • साउथ स्टार धनुष की फिल्म 'ओम- ऑपरेशन मोल' ने रिलीज के पहले दिन शानदार शुरुआत की है। 
  • 'रामायण' जैसी बड़ी फिल्म सामने होने के बावजूद धनुष की फिल्म ने पहले दिन 17.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।
  • इस तरह फिल्म का भारत में पहले दिन का ग्रॉस कलेक्शन 20.55 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 17.70 करोड़ रुपये है।

रामायण - फोटो : यूट्यूब
'रामायण' का कलेक्शन
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' ने रिलीज के 15वें दिन 19.35 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं 16वें दिन इसने 16.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 880.25 करोड़ रुपये हो गया है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 'केजीएफ चैप्टर 2' (859.70) के कलेक्शन को पीछे छोड़ा है। 

रामायण - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
वर्ल्डवाइड 'रामायण' ने कितना कमाया?
रिलीज लगभग दो हफ्तों के बावजूद रणबीर कपूर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1574.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म जल्द ही 1600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म वर्ल्डवाइड 'पुष्पा 2' (1800 करोड़ रुपये) की कमाई को पीछे छोड़ देगी।
विज्ञापन

गॉडजिला माइनस वन - फोटो : एक्स
'गॉडजिला माइनस जीरो' की कैसी रही शुरुआत?
  • हॉलीवुड फिल्म 'गॉडजिला माइनस जीरो' ने पहले दिन भारत में 726 शो के जरिए 70 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है। 
  • फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 84 लाख रुपये और नेट कलेक्शन 70 लाख रुपये हो गया है।
  • दुनियाभर में यह फिल्म 3 नवंबर को रिलीज हुई। यह फिल्म वर्ल्डवाइड 'रामायण' को टक्कर दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें