फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रामायण' से इन एक्टर्स ने रच डाला था इतिहास, 31 साल बाद कुछ को तो पहचानना भी मुश्किल

Tue, 30 Apr 2019 03:28 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ramayan serial - फोटो : ramayan serial
80 के दशक में प्रसारित होने वाला टीवी सीरियल रामायण ना केवल उस वक्त का बल्कि टीवी के इतिहास का सबसे पॉपुलर सीरियल है। 1987 से 1988 के बीच प्रसारित हुए इस टीवी सीरियल ने कई रिकॉर्ड बनाए। कहा जाता है जब रामायण टीवी पर दिखाया जाता था तो सड़कों पर कर्फ्यू जैसा सन्नाटा पसर जाता था। हर कोई टीवी से चिपककर बस ये सीरियल देखता था। रामानंद सागर के निर्देशन में बने इस सीरियल के सारे किरदार घर-घर में पॉपुलर हुए। क्या आप जानते हैं कि ये एक्टर्स सालों बाद कहां हैं और कैसे दिखते हैं? 
विज्ञापन

2 of 7
arun govil - फोटो : social media
रामायण में राम का किरदार एक्टर अरुण गोविल ने निभाया था। चेहरे पर शांत भाव रखने वाले अरुण गोविल को लोग भगवान की तरह पूजने लगे थे। वो जहां कहीं भी जाते थे लोग उनके पैर छूते थे। रामायण के बाद अरुण गोविल कई फिल्मों और टीवी सीरियल में दिखे, हालांकि उन्हें रामायण जैसी पहचान दोबारा नहीं मिली। बाद में अरुण गोविल ने खुद की प्रोडक्शन कंपनी खोल ली और कई सीरियल्स का निर्माण किया।
विज्ञापन

3 of 7
deepika chikhalia - फोटो : social media
सीता का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस दीपिका चिकलिया को आज भी उसी रूप में याद किया जाता है। रामायण से पहले दीपिका ने 1983 में फिल्म सुन मेरी लैला से करियर की शुरुआत की थी लेकिन रामायण ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी। सीता के रोल का ही नतीजा था कि 1991 में बीजेपी ने उन्हें वडोदरा सीट से टिकट दिया। वो चुनाव जीतने में कामयाब रहीं। हालांकि जल्द ही उन्होंने राजनीति से किनारा कर लिया और फिर से फिल्मों और सीरियल की ओर रुख किया।

4 of 7
sunil lahiri - फोटो : social media
रामायण में लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने निभाया था। साल 2017 में सुनील लहरी ने हिंदी फिल्म ए डॉटर्स टेल पंख (A Daughter's Tale Pankh) किया था।
विज्ञापन

5 of 7
sameer rajda - फोटो : social media
रामायण में शत्रुघ्न की भूमिका समीर राजदा ने की थी। समीर के पिता मुलराज राजदा भी एक एक्टर रहे हैं। समीर स्टार प्लस पर सीरियल हमारी देवरानी में दिखाई दिए थे। 
विज्ञापन

6 of 7
arvind trivedi - फोटो : social media
अरविंद त्रिवेदी ने रावण के किरदार को टीवी सीरियल में कुछ इस कदर जिया कि आज भी लोग उन्हें 'रावण' ही मानते हैं। टीवी पर लंका नरेश का रोल अदा करने वाले अरविंद त्रिवेदी पर अपने काम की छाप ऐसी पड़ी कि रामायण के इतर भी उन्हें खलनायकों के रोल ही मिलने लगे। 90 के ही दशक में ही अरविंद ने टीवी सिरियल्स से दूरी बनाकर राजनीति ज्वाइन कर ली थी। लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीता भी। फिलहाल अरविंद टीवी और फिल्मों की दुनिया से दूर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
bal dhuri - फोटो : social media
बाल धुरी ने रामायण में दशरथ की भूमिका की थी। वो एक मराठी रंगमंच एक्टर हैं। बाल धुरी मराठी के कई सीरियल और फिल्मों में काम करते हुए आज भी दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें