फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चक दे इंडिया’ फेम एक्टर रमाकांत दायमा का निधन, अभिनेता करण मेहरा हुए भावुक; साझा की जानकारी

Tue, 26 May 2026 12:36 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ramakant Daayama Passes Away: ‘चक दे इंडिया’ फेम अभिनेता रमाकांत दायमा का निधन हो गया है। अभिनेता करण मेहरा ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। 

विज्ञापन
अभिनेता रमाकांत दायमा का निधन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी और बाॅलीवुड फिल्मों में नजर आने वाले दिग्गज अभिनेता रमाकांत दायमा का 26 मई को निधन हो गया। इस खबर को सुनकर उनके करीबी और फैंस गहरे शोक में डूब गए हैं। टीवी अभिनेता करण मेहरा ने भी रमाकांत दायमा के निधन पर शोक जताया है। उनके लिए एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर लिखी है।

विज्ञापन


करण मेहरा ने रमाकांत दायमा को किया याद
टीवी अभिनेता करण मेहरा ने एक भावुक पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, ‘आज हमने एक अद्भुत शख्सियत को खो दिया है। एक ऐसा इंसान जिनकी आवाज बुलंद थी, उनकी मौजूदगी हर सीन को रोशन कर देती थी। वह सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता और प्रतिभाशाली गायक ही नहीं थे बल्कि एक मार्गदर्शक, एक पिता-तुल्य हस्ती और न जाने कितने लोगों के दोस्त भी थे। उनकी दयालुता, उनकी कला और उनकी गर्मजोशी हम सभी के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगी। उनका प्यार और उनका जुनून हमेशा हमारे दिलों में गूंजता रहेगा। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे।।’ 
 

 
विज्ञापन

सिने और टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन 
अभिनेता रमाकांत दायमा के निधन पर CINTAA यानी सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ने भी शोक व्यक्त किया। सोशल मीडिया पर एक शोक संदेश साझा करते हुए एसोसिएशन ने लिखा, ‘गहरे दुख के साथ हम श्री रमाकांत दायमा के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, वे एक सम्मानित पूर्व कार्यकारी समिति सदस्य और हमारी इंडस्ट्री का एक खास हिस्सा थे।’
बता दें कि दिवंगत रमाकांत की बेटी यशस्विनी दायमा चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। 

इन बड़ी फिल्मों का हिस्सा बने थे अभिनेता 
वर्षों के अभिनय करियर में रमाकांत दायमा ने कई फिल्मों, टेलीविजन सीरियल और थिएटर प्ले में काम किया। शाहरुख खान अभिनीत ‘चक दे इंडिया’ के अलावा वह ‘धनक’ जैसी फिल्मों में नजर आए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें