रमजान का महीना शुरू हो गया है। मुस्लिमों के लिए ये महीना काफी पवित्र माना जाता है। इस मौके पर बॉलीवुड ने भी सोशल साइट्स पर रमजान की मुवारकबाद दी है। कई सितारों के सोशल अकाउंट पर आज दिन के वक्त से ही रमजान की मुबाकरबाद दे दी।
इस तरह हैं सितारों के ट्वीट
शाहरुख ने ट्वीट किया है, अपने अंदर देखिए और खुद को बदलिए, रमजान मुबारक।
अक्षय कुमार ने ट्वीट किया है 'सभी मुस्लिम दोस्तों को रमजान मुबारक'।
सोनाक्षी सिन्हा: प्यार, दुआएं और रमजान मुबारक।
माधुरी दीक्षित: सभी को रमजान मुबारक।
तुषार कपूर: सभी को रमजान मुबारक।
रितेष देश: रमजान मुबारक दोस्तों।
आर. माधवन, सोफी चौधरी, पायल रोहतगी, रिधि डोगरा, करण सिंह ग्रोवर, निगार खान, सोनल चौहान ने रमजान की मुबारकबाद दी है। टीवी के भी कई चर्चित चेहरों ने रमजान पर लोगों को मुबारकबाद दी है।