फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mistry: 'मिस्त्री' शो के लिए फिर एक साथ आए राम कपूर-मोना सिंह, जानें कब रिलीज होगी सीरीज

Tue, 27 May 2025 07:40 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ram Kapoor Mona Singh New Show: एक्टर राम कपूर और मोना सिंह एक बार फिर से एक साथ नए शो 'मिस्त्री' में नजर आएंगे। जानिए कब देख और कहां देख सकेंगे यह नया शो।
 
विज्ञापन
मिस्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी सीरियल 'कसम से' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे शोज के लिए मशहूर राम कपूर और मोना सिंह एक बार फिर से साथ में नए शो में नजर आने वाले हैं। इस शो का नाम है - मिस्त्री।
विज्ञापन

 

क्या खास है सीरीज मिस्त्री में
मिस्त्री सीरीज में राम कपूर, अरमान मिस्त्री का किरदार निभाएंगे। यह शो अमेरिकी सीरीज 'मॉन्क' का भारतीय रूपांतरण है, जिसमें अरमान मिस्त्री टोनी शाल्हौब के किरदार एड्रियन मॉन्क की तरह है, जो सैन फ्रांसिस्को पुलिस के साथ अनोखे मामलों को सुलझाता था। मोना सिंह इसमें एसीपी सहमत सिद्दीकी की भूमिका में नजर आएंगी। 
विज्ञापन

सीरीज मिस्त्री कब होगी स्ट्रीम और कहां
ANI के अनुसार, इस सीरीज में राम और मोना के अलावा शिखा तलसानिया और क्षितिज दाते भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। सीरीज के निर्देशक ऋषभ सेठ का कहना है कि 'मिस्त्री' एक अनोखा और मजेदार अनुभव है। राम ने अरमान मिस्त्री के किरदार को शानदार ढंग से निभाया है, और मोना, शिखा, और क्षितिज ने कहानी को और बेहतर बनाया है। यह शो जुनूनी-बाध्यकारी विकार (OCD) से पीड़ित एक जासूस की कहानी है, जो दक्षिण एशिया में अपनी तरह का पहला शो है। इसे बनिजय एशिया और एनबीसीयूनिवर्सल फॉर्मेट के सहयोग से बनाया गया है। 'मिस्त्री' 27 जून को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Ananya Panday: मौसी अनन्या पांडे ने रिवर के साथ शेयर कीं क्यूट तस्वीरें, अदिति राव हैदरी ने किया दिलचस्प कमेंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें