फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू निगम के बाद राम गोपाल वर्मा ने भी ट्विटर को कहा अलविदा

Sun, 28 May 2017 05:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया ट्विटर को हाल ही में अलविदा कह दिया है। आपको बता दें की राम गोपाल वर्मा ने साल 2009 में 27 मई को ट्विटर ज्वाइन किया था। ट्विटर छोड़ने से पहले राम गोपाल वर्मा ने लिखा कि, "मेरा सुखद हैरान करने वाला सरप्राइज है कि मैं टि्वटर छोड़ रहा हूं। मेरे सभी फॉलोअर्स को मुझे इतने सालों तक फॉलो करने कोई धन्‍यवाद नहीं।" 
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होने ये जानकारी भी दी की वो इंस्टाग्राम पर मौजूद रहेंगे। उन्‍होंने लिखा, 'मैंने तय किया है कि अब से मैं इंस्‍टाग्राम पर तस्‍वीरों और वीडियोज के जरिए ही बात करूंगा।'

ट्विटर छोड़ने से पहले राम गोपाल वर्मा ने आखिरी ट्वीट ये किया था कि 'मेरी ट्वीट मौत से पहले यह मेरा आखिरी ट्वीट है। लेकिन मैं शांति से नहीं बैठूंगा और अब गंभीरता से काम करूंगा। जन्‍म: 27/5/2009 मौत:27/5/2017।' गौरतलभ है कि उन्होने इसी दिन साल 2009 में ट्विटर ज्वाइन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कुछ दिनों पहले ही सोनू निगम ने अभिजीत भट्टाचार्या को समर्थन में ट्विटर को अलविदा कह दिया था। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें